{"_id":"66d1de98ecfd39a2c402b101","slug":"bjp-plans-for-membership-campaign-in-uttar-pradesh-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्यता अभियान: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले - विपक्ष की समाज को तोड़ने की राजनीति को बेनकाब करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस्यता अभियान: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले - विपक्ष की समाज को तोड़ने की राजनीति को बेनकाब करेंगे
Sat, 31 Aug 2024 12:09 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 31 Aug 2024 12:09 AM IST
सार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि हम विपक्ष द्वारा फैलाई गई नकारात्मकता, झूठ, भ्रम व देश व समाज को तोड़ने की राजनीति को बेनकाब करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि हम सशक्त भाजपा-विकसित भारत के संकल्प के साथ सदस्यता अभियान में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व नीतियों को लेकर जनता के बीच पहुंचेंगे। साथ ही विपक्ष द्वारा फैलाई गई नकारात्मकता, झूठ, भ्रम व देश व समाज को तोड़ने की राजनीति को बेनकाब करने का काम करेंगे। वे शुक्रवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में विभाग एवं प्रकोष्ठों की सदस्यता अभियान कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश व प्रदेश की तस्वीर बदली है। जन अपेक्षाओं को पूरा करने का काम हुआ है। भाजपा कार्यकर्ता संगठनात्मक कार्यक्रमों व अभियानों के माध्यम से जनता के बीच रहते हैं। अब सदस्यता अभियान के माध्यम से जनमानस को भाजपा परिवार से जोड़ना है। हर व्यक्ति व हर वर्ग तक पहुंचना है। प्रत्येक विभाग व प्रकोष्ठ को शिक्षक, व्यापारी, चिकित्सक, अधिवक्ता, साहित्यकार, चित्रकार, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कलाकार, खिलाड़ी, पूर्व सैनिक सहित समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रदेश के सभी बूथों पर बैठक के दौरान सदस्यता अभियान की योजना को पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच साझा किया जाएगा। कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, संजय राय, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह उपस्थित रहे। संचालन विभाग एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन