फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp planning for lok sabha election by campaigning on every booth  

पहले बुद्धिजीवियों को समझाएंगे फिर बूथों पर जाएंगे भाजपाई

Sat, 26 May 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 26 May 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
bjp planning for lok sabha election by campaigning on every booth  
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार साल की उपलब्धियों के सहारे भाजपा ने अपनी जमीन मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। अगले साल चुनावी वर्ष में केंद्र सरकार की परीक्षा भी होनी है। इसलिए चार साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके को भाजपा ने जनता के बीच पूरा लेखा-जोखा देने का जरिया बना दिया है।

विज्ञापन


इसके लिए भाजपाई शनिवार को जिला मुख्यालयों पर बुद्धिजीवियों को और रविवार को बूथों पर चार वर्षों के कार्यों का ब्योरा देंगे।

अगले सप्ताह एक से 15 जून तक पार्टी के बड़े नेता से लेकर जमीनी स्तर के कार्यकर्ता जगह-जगह चौपाल लगाकर लोगों की अपेक्षाएं जानेंगे। साथ ही जिन्हें अभी तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है उन्हें उनका हक दिलाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए पार्टी ने प्रदेश के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रियों को भी मैदान में उतारा है। शुक्रवार को प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने कई जिलों में पत्रकार वार्ता में सरकार की उपलब्धियां बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने की कोशिश करेंगे। अगले सप्ताह केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में और कानूनमंत्री रविशंकर प्रसाद कानपुर में जनता के बीच उपलब्धियां बताएंगे।

सांसद भी गिनाएंगे काम

पार्टी के सांसद भी अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में चार साल के दौरान कराए गए कार्यों का ब्यौरा देंगे। साथ ही आगे के प्रस्तावित कामों के बारे में भी लोगों को जानकारी देंगे। पार्टी के रणनीतिकारों की तैयारी प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में कोई न कोई ऐसा काम कराने की है जिससे जनता के बीच भाजपा की पकड़ व पहुंच मजबूत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed