फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP plan ready for campaign Party has booked more than one and a half dozen charters and helicopters

UP: प्रचार के लिए भाजपा का प्लान तैयार... पार्टी ने बुक किए डेढ़ दर्जन से ज्यादा चार्टर और हेलीकॉप्टर

Fri, 29 Mar 2024 02:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 29 Mar 2024 02:35 PM IST
विज्ञापन
BJP plan ready for campaign Party has booked more than one and a half dozen charters and helicopters
फाइल फोटो
लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही भाजपा अपने प्रचार अभियान को तेज करने में जुट गई है। इसके लिए प्रदेश भाजपा ने सभी 80 सीटों पर प्रचार के लिए योजना तैयार की है। पार्टी की ओर से स्टार प्रचारक बनाए गए केंद्र और प्रदेश के बड़े नेता अब इसी प्लान के तहत प्रचार करेंगे। 
विज्ञापन


इसके मुताबिक एक दिन में कम से तीन या चार सभाएं कराने की तैयारी की गई है। इसके लिए पार्टी ने वाहनों के साथ ही डेढ़ दर्जन से अधिक चार्टर के अलावा हेलीकॉप्टर की बुकिंग कर ली है।
विज्ञापन


प्रदेश में करीब ढ़ाई महीने तक चलने वाली चुनावी प्रक्रिया को देखते हुए पार्टी ने सभी सीटों पर धुआंधार प्रचार की रणनीति तैयार की है। मुख्यमंत्री, दोनों उप मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री संगठन के साथ ही स्टार प्रचारकों में शामिल बड़े नेताओं को सभा या रैली स्थल पर हवाई मार्ग से पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत स्टार प्रचारकों में शामिल नेताओं को हेलीकॉप्टर और चार्टर उपलब्ध कराया जाएगा। 31 मार्च को मेरठ में पीएम नरेंद्र मोदी की पहली रैली होने के बाद चरणबद्ध तरीके से बड़े नेताओं की सभा व रैली के कार्यक्रम तय किए जाएंगे।
 

पहले चरण के साथ ही दूसरे चरण में होने वाले चुनाव से जुड़े लोकसभा क्षेत्रों में पीएम के अलावा स्टार प्रचारकों में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केन्द्रीय नेताओं के कार्यक्रम भी घोषित किए जाएंगे। साथ ही प्रदेश मंत्रियों और पदाधिकारियों की सभाओं के भी कार्यक्रम लगेंगे।

मोदी 31 को मेरठ से करेंगे प्रचार का आगाज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्ध सम्मलेन से जहां प्रचार शुरू कर दिया है। वहीं 31 मार्च को मेरठ में रैली करके प्रधानमंत्री मोदी भी चुनाव प्रचार अभियान आगाज करेंगे। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी 4 अप्रैल को पीलीभीत और रामपुर में पहला कार्यक्रम तय कर दिया गया है। हालांकि इसकी अभी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

प्रदेश मुख्यालय में रहेगी एविएशन टीम
स्टार प्रचारकों को हवाई मार्ग से कार्यक्रमों स्थल तक पहुंचाने के लिए भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में एक एविएशन टीम का भी गठन किया गया है। एमएलसी व प्रदेश संगठन में महामंत्री गोविंद शुक्ला की देखरेख में गठित यह टीम व्यवस्था देखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed