फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP Pichhda Varg Morcha targets to add 10 lakh members of OBC society.

UP BJP: 10 लाख सदस्य बनाएगा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, घर-घर पहुंचना है लक्ष्य

Thu, 29 Aug 2024 06:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 29 Aug 2024 06:33 PM IST
सार

भाजपा ने जन-जन तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया है। पार्टी 10 लाख सदस्य बनाने पर जोर दे रही है। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह संगठन विस्तार का बड़ा अवसर है। इसमें लापरवाही न करें।

विज्ञापन
BJP Pichhda Varg Morcha targets to add 10 lakh members of OBC society.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में दो सितंबर से शुरू हो रहे भाजपा के सदस्यता अभियान में पिछड़े वर्ग पर खास फोकस होगा। इसकी जिम्मेदारी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा को सौंपी गई है। सहकारिता भवन में हुई पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यशाला में मोर्चा को 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं से सभी समुदाय और वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी हर घर, हर वर्ग के बीच पहुंचें और उनसे केंद्र व राज्य सरकार के कामों पर चर्चा करें। सदस्यता अभियान संगठन विस्तार का बड़ा अवसर है, इसलिए इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सदस्यता अभियान में सक्रियता से जुटें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, लखनऊ में लुढ़का अधिकतम तापमान, इन जिलों के लिए अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सीएम योगी तक पहुंचा बहराइच में भेड़िए के आतंक का मामला, ऑपरेशन भेड़िया पूरा करने में जुटीं 16 टीमें


अध्यक्षता कर रहे मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की। कहा, मोर्चे को पार्टी ने 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है, लेकिन हमें इससे अधिक सदस्य बनाने हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचना होगा। सदस्यता अभियान को लेकर मोर्चा की ओर से 30 अगस्त को जिला व 31 अगस्त को मंडल स्तर पर कार्यशालाएं होंगी।

सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आज
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में दो सितंबर से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान को लेकर बृहस्पतिवार को प्रदेश पदाधिकारियों और जिला प्रभारियों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी शामिल होंगे। प्रदेश महामंत्री और सदस्यता प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि 29 अगस्त किसान मोर्चा की राज्य स्तरीय सदस्यता अभियान के संबंध में विश्वेश्वरैया हॉल, एसटी मोर्चा की पार्टी मुख्यालय में, अल्पसंख्यक मोर्चा की गांधी भवन, एससी मोर्चा की भागीदारी भवन गोमतीनगर और विभाग एवं प्रकोष्ठों की कार्यशाला पार्टी मुख्यालय में होगी। एक सितंबर को युवा मोर्चा की कार्यशाला वाराणसी में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed