फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP panel ready for candidate selection, state president and general secretary organization will go to Delhi

UP Nikay Chunav : प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा का पैनल तैयार, दिल्ली जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन

Fri, 21 Apr 2023 10:40 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 21 Apr 2023 10:40 AM IST
सार

दूसरे चरण में अयोध्या, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, अलीगढ़, शाहजहांपुर और कानपुर नगर निगम में चुनाव होना है। इसके अतिरिक्त 95 नगर पालिका परिषद और 268 नगर पंचायतों में भी चुनाव होना है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, निगम के महापौर और पार्षद के प्रत्याशी चयन प्रदेश मुख्यालय से होना है।

विज्ञापन
BJP panel ready for candidate selection, state president and general secretary organization will go to Delhi
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए भाजपा के प्रत्याशी चयन का पैनल तैयार हो गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह शनिवार तक दिल्ली जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महामंत्री संगठन बीएल संतोष की हरी झंडी के बाद प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन


दूसरे चरण में अयोध्या, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, अलीगढ़, शाहजहांपुर और कानपुर नगर निगम में चुनाव होना है। इसके अतिरिक्त 95 नगर पालिका परिषद और 268 नगर पंचायतों में भी चुनाव होना है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, निगम के महापौर और पार्षद के प्रत्याशी चयन प्रदेश मुख्यालय से होना है। बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय समन्वयकों के साथ प्रत्याशी चयन को सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों से मिले पैनल पर मंथन किया। प्रत्येक क्षेत्र में जातीय समीकरण के हिसाब से प्रत्याशी पैनल तैयार करने में काफी मशक्कत हुई। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि अयोध्या नगर निगम के महापौर पद को लेकर काफी खींचतान है। आरएसएस, विहिप और भाजपा का एक धड़ा निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय को एक मौका और देने की पैरवी कर रहा है। वहीं एक गुट जमीन विवाद में उनका नाम आने के चलते महापौर प्रत्याशी बदलने का पक्षधर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली कोर कमेटी की बैठक में पैनल पर मंथन किया जाएगा। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे। कोर कमेटी की बैठक में तैयार अंतिम पैनल को लेकर चौधरी और धर्मपाल सिंह 22 अप्रैल तक दिल्ली जाएंगे। दूसरे चरण के प्रत्याशी 22 अप्रैल की देर रात या 23 अप्रैल की दोपहर तक घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed