फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP organisational plan.

भगवा सेना में इस तरह तय होगा छोटों का कद व पद

Thu, 05 May 2016 02:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 05 May 2016 02:57 AM IST
विज्ञापन
 BJP organisational plan.

भाजपा ने अपने सांगठनिक ढांचे के गठन का फॉर्मूला बदल दिया है। पार्टी की इकाइयां अब ऊपर वालों की सहमति व सुझाव से गठित की जाएंगी। नीचे की इकाइयों में किसे क्या पद दिया जाए और उसका कद कैसा रखा जाए, इसका फैसला भी ऊपर के नेता ही करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा में इसे तदर्थवाद के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है। पर, पार्टी नेता इसे तदर्थवाद न मानकर संगठन के विभिन्न फोरम के बीच समन्वय व सामंजस्य का फॉर्मूला बता रहे हैं।
विज्ञापन


नए फॉर्मूले के अनुसार जिस इकाई का गठन होना है, पहले वहां  व्यापक विचार-विमर्श के बाद कार्यकर्ताओं की भूमिका तय की जाएगी। विकल्प के रूप में नाम भी बताए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल पदों की संख्या से 10 प्रतिशत ज्यादा नाम छांटकर संबंधित इकाई से ऊपर वाली इकाई को भेज दिए जाएंगे। वह इन नामों पर विचार-विमर्श करके अपनी सहमति व संस्तुति अपने से ऊपर की इकाई को भेजेगी। वहां फिर विचार-विमर्श के बाद कमेटी घोषित की जाएगी।

इस तरह बनेंगी कमेटियां

 BJP organisational plan.

फॉर्मूले के अनुसार, मंडल व ब्लॉक कमेटियों में किस कार्यकर्ता को क्या जिम्मेदारी सौंपी जाएगी यह फैसला जिला पदाधिकारियों की सहमति से क्षेत्रीय कमेटियां करेंगी।

इसी तरह जिलों की कमेटियों में किसे कौन सी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, इसका फैसला क्षेत्रीय कमेटियों की सहमति से प्रदेश का संगठन करेगा। अभी तक इन समितियों का गठन स्थानीय स्तर पर ही हो जाता था।

किस कार्यकर्ता की क्या भूमिका रहेगी या किसे पद मिलेगा अथवा नहीं, इसमें भी बड़ों की कोई भूमिका नहीं रहती थी।

इसलिए बना नया फॉर्मूला
माना जाता है कि पिछले कुछ वर्षों में जिलों व मंडल की कमेटियों में पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर उठने वाले विवाद के बाद भाजपा के रणनीतिकारों ने यह फॉर्मूला बनाया है ताकि पद देने से पहले सभी की राय सामने आ जाए। साथ ही अगर कहीं कोई विवाद हो भी तो संगठन के गठन से पहले ही उसका निपटारा कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed