{"_id":"5e09a4d08ebc3e87e021a897","slug":"bjp-mp-kaushal-kishor-raises-question-on-law-and-order-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा सांसद का योगी सरकार पर निशाना, कहा- यहां अपराध निरंकुश, पुलिस कर रही वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा सांसद का योगी सरकार पर निशाना, कहा- यहां अपराध निरंकुश, पुलिस कर रही वसूली
Mon, 30 Dec 2019 12:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
सांसद और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर
- फोटो : amar ujala
मोहनलालगंज (लखनऊ) के सांसद और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर ने लखनऊ की कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने रविवार शाम किए गए ट्वीट में आरोप लगाया कि पुलिस के नकारात्मक रवैये के चलते लखनऊ में अपराध निरंकुश हो चुके हैं। हत्या और लूट का सिलसिला बदस्तूर जारी है। लोगों ने ट्विटर पर उनका समर्थन करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
एक अन्य ट्वीट में सांसद ने कहा, सीतापुर जिले में ज्यादातर थानेदारों की मनमानी के चलते आम लोग परेशान हो रहे हैं। इन लोगों ने सरकार को बदनाम करने का ठेका उठा रखा है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस का कामकाज वसूली पर आधारित है तो पुलिस का भय स्वाभाविक तौर पर खत्म होगा।
विज्ञापन
यह पहली बार नहीं है जब कौशल किशोर ने पुलिस पर निशाना साधा हो इससे पहले वो सितंबर में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए चुके हैं। भाजपा सांसद का यह गुस्सा उस घटना पर जाहिर हुआ जिसमें दस रुपये के विवाद को लेकर एक मछली व्यापारी की खुलेआम हत्या कर दी गई थी। यह एक घटना नहीं है इससे पहले भी कुछ घटनाओं ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खडे किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के नकारात्मक रवैया के चलते लखनऊ में अपराध निरंकुश हो चुके हैं। हत्या और लूट का सिलसिला बदस्तूर जारी है। @dgpup @Uppolice @lkopolice
— Kaushal Kishore (@mp_kaushal) December 29, 2019