फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP MP Brijlal attacked on Mayawati for love jihad law

भाजपा सांसद बृजलाल का पलटवार, कहा-बहन-बेटियों की प्रताड़ना पर तुष्टीकरण न करें मायावती

Tue, 01 Dec 2020 12:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Dec 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
BJP MP Brijlal attacked on Mayawati for love jihad law
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती। - फोटो : amar ujala
भाजपा के राज्यसभा सदस्य बृजलाल ने सोमवार को बसपा प्रमुख मायावती के धर्मांतरण कानून पर जल्दबाजी करने के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दलित बेटियों की प्रताड़ना के मामले में उन्हें तुष्टीकरण शोभा नहीं देता है। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि तुष्टीकरण की सियासत ने उन्हें संवेदनहीन बना दिया है। सच्चाई है कि लव जिहाद व अनुचित धर्मांतरण का सबसे बड़ा शिकार दलित वर्ग ही है। 
विज्ञापन


दलित व पिछड़ी जातियों से आने वाली बेटियां सबसे ज्यादा निशाने पर हैं। इसके बावजूद वे इनके हक की बात नहीं कर रही हैं? उन्होंने मायावती से सवाल किया कि बताएं वे किसके साथ हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन अध्यादेश पर पुनर्विचार करे सरकार: मायावती

आपको बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने धर्म परिवर्तन से जुड़े अध्यादेश पर पुनर्विचार की मांग की है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा है कि लव जिहाद को लेकर यूपी सरकार द्वारा आपाधापी में लाया गया धर्म परिवर्तन अध्यादेश अनेक आशंकाओं से भरा है। 

देश में कहीं भी जबरन व छल से धर्मान्तरण को न तो खास मान्यता है न ही स्वीकार्यता। इस संबंध में कई कानून पहले से ही प्रभावी हैं। उन्होंने सरकार से इस अध्यादेश पर पुनर्विचार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed