{"_id":"63956a7321c6546b9920a489","slug":"bjp-mlas-are-not-happy-with-the-reservation-declared-for-nikay-chunav","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav in UP: निकाय चुनाव के आरक्षण से संतुष्ट नहीं हैं भाजपा विधायक, आपत्ति जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav in UP: निकाय चुनाव के आरक्षण से संतुष्ट नहीं हैं भाजपा विधायक, आपत्ति जताई
Sun, 11 Dec 2022 10:58 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 11 Dec 2022 10:58 AM IST
सार
निकाय चुनाव के लिए घोषित किए गए आरक्षण पर भाजपा विधायक संतुष्ट नहीं हैं और इसमें सुधार की आवश्यकता बताई है। बुंदेलखंड में नगर पालिका और नगर पंचायत चेयरमैन की अधिकांश सीटें आरक्षित हुई हैं।
विज्ञापन
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निकाय चुनाव के लिए महापौर, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित आरक्षण से सत्तारूढ़ दल के कई विधायक संतुष्ट नहीं हैं। विधायकों ने प्रस्तावित आरक्षण से स्थानीय राजनीति के सामाजिक समीकरण अव्यवस्थित होने के मद्देनजर संशोधन की गुहार की है। खासतौर पर बुंदेलखंड की झांसी नगर निगम सहित अधिकांश नगर पंचायतें और नगर पालिका अध्यक्ष की सीटें आरक्षित होने से विधायक और पार्टी पदाधिकारी चिंतित हैं।
विज्ञापन
झांसी के गरौंठा से भाजपा विधायक जवाहर राजपूत के विधानसभा क्षेत्र में स्थित गरौंठा, गुरसराय, एरज, मोठ और समथर नगर पंचायत में चेयरमैन की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई है। राजपूत ने सरकार और संगठन में उचित मंच पर अपनी पीड़ा का इजहार करते हुए संशोधन का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जन-जन तक पहुंचने के लिए 2200 किमी की यात्रा निकालेगी कांग्रेस
ये भी पढ़ें - मायावती की अपील- सपा को वोट करने वाले मुसलमान रामपुर की हार पर चिंतन करें
उधर, बांदा से भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी के क्षेत्र में भी अधिकांश नगरीय निकाय आरक्षित हुई हैं। द्विवेदी नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा से इस संबंध में बात कर आरक्षण व्यवस्था को इस प्रकार करने का आग्रह किया है ताकि सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व का मौका मिले।
सूत्रों के मुताबिक हरदोई के मल्लावां से विधायक आशीष सिंह आशु भी अपने क्षेत्र के चारों निकायों के प्रस्तावित आरक्षण संतुष्ट नहीं हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक लगभग सभी छह क्षेत्रों से भी क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने भी आरक्षण में सुधार की आवश्यकता जताई है।