फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP MLA gives her statement on putting welcome hoardings of District Magistrate in Bahraich.

Bahraich: डीएम के स्वागत की होर्डिंग्स को भाजपा विधायक ने बताया साजिश, एसडीएम व सीओ को सौंपी गई जांच

Wed, 11 Oct 2023 05:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Oct 2023 05:46 PM IST
सार

भाजपा विधायक का कहना है कि किसी ने मेरे खिलाफ साजिश की है। मुझे मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जांच एसडीएम व सीओ को सौंपी गई है।

विज्ञापन
BJP MLA gives her statement on putting welcome hoardings of District Magistrate in Bahraich.
विधायक ने पत्र लिखकर सफाई दी है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिलाधिकारी के स्वागत में मिहींपुरवा नगर पंचायत में भाजपा विधायक व डीएम के फोटो के साथ लगाई गई होर्डिंग्स का मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। हर कोई इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। वहीं भाजपा विधायक ने इसे साजिश बताया है। उनका कहना है कि उनके स्तर से यह होर्डिंग्स नहीं लगाई गई है। इस मामले में कार्रवाई के लिए एसडीएम व सीओ को जांच सौंपी गई है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस भी दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को डीएम मोनिका रानी ने मिहींपुरवा तहसील व क्षेत्र के अन्य गांवों का निरीक्षण किया था। डीएम के आगमन को लेकर यहां पर मिहींपुरवा नगर पंचायत में कई जगहों पर उनके स्वागत की होर्डिंग्स लगाई थी। इसमें डीएम का फोटो ऊपर व भाजपा विधायक सरोज सोनकर का फोटो नीचे लगाते हुए आदर्श नगर पंचायत आगमन पर उनके स्वागत, अभिनंदन की बात लिखी गई थी। मामला मीडिया में आने के बाद जब हर कोई इसे गलत बताने लगा तो बुधवार की सुबह विधायक ने आनन-फानन में अपना बयान जारी कर सफाई दी है। वहीं नगर पंचायत मिहींपुरवा में लगाई गई सभी होर्डिंग्स को भी हटवा दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जेपीएनआईसी के गेट पर ताला देखकर भड़के अखिलेश यादव, गेट फांदकर अंदर घुस गए, तस्वीरें वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पांच राज्यों के चुनाव: चुनाव का बिगुल बजते ही बढ़ी योगी की मांग, हर प्रत्याशी अपने यहां चाहता है सीएम की रैली


विधायक बोलीं, मुझे जानकारी नहीं
भाजपा विधायक सरोज सोनकर का कहना है कि डीएम के साथ मेरी फोटो की होर्डिग्स लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई है। मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है और न ही यह मेरे द्वारा लगाई गई है। मुझे दो बातेंं प्रतीत होती हैं एक तो किसी अज्ञात कार्यकर्ता ने अति उत्साह व बिना जानकारी में इसे लगा दिया दूसरा किसी विपक्षी ने षडयंत्र के तहत यह काम किया है। मेरा इस इस होर्डिंग्स से कोई लेना-देना नहीं है मैं इसका पूर्णतया: खंडन करती हूं। बहराइच के भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने कहा कि इस बारे में मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई है। यह भी पता चला है कि विधायक ने इसका खंडन किया है। इस तरह का काम जनप्रतिनिधियों को नहीं करना चाहिए।

अपना काम निकालने के लिए नौकरशाही को खुश रहे विधायक
इस पर बहराइच के सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि अफसरों को खुश कर विधायक अपना काम निकालना चाहते है। उत्तर प्रदेश में किसी राजनीतिक दल का शासन न होकर नौकरशाही राज्य कर रही है। जब नौकरशाही शासन करेगी तो सत्ताधारी दल के नेताओं को उनके पीछे लगना ही पड़ेगा। प्रदेश में जनता की सुनने वाला कोई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed