फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp mla brother atul singh says my brother is innocent

उन्नाव दुष्कर्म केस: आरोपी विधायक के भाई अतुल सेंगर ने कहा-मेरा भाई निर्दोष

Thu, 19 Apr 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Apr 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
bjp mla brother atul singh says my brother is innocent
unnao

उन्नाव प्रकरण में अब तक हुई तफ्तीश की समीक्षा करने के लिए सीबीआई के डायरेक्टर एफएसएल राकेश अस्थाना बुधवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने जांच कर रहे अधिकारियों द्वारा जुटाए गए अब तक के साक्ष्यों के बारे में जानकारी हासिल की और बताया कि अभी और किन किन साक्ष्यों की आवश्यकता है।

विज्ञापन


राकेश अस्थाना दोपहर बाद सीबीआई मुख्यालय पहुंचे और ज्वाइंट डायरेक्ट जीके गोस्वामी और एसपी सीबीआई राघवेंद्र वत्स के साथ पूरे मामले की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए इस हाई प्रोफाइल केस में किन बातों को लेकर सावधानी बरती जानी चाहिए और किन-किन चीजों का जांच के दौरान खास ख्याल रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक घटना से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो और वीडियो को किस तरह साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जाए, इसके लिए अधिकारियों को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे देश की है निगाह

bjp mla brother atul singh says my brother is innocent
सीबीआई

दर असल सीबीआई पूरी जांच में फूंक फूंक कर कदम आगे बढ़ा रही है। मामला हाई प्रोफाइल होने के नाते पूरे देश की इस पर निगाह है। सीबीआई की टीम बलात्कार के मामले के साथ साथ पीड़िता के पिता की पिटाई और उसकी मौत के मामले में भी विधायक की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

अतुल बोला मेरा भाई निर्दोष

bjp mla brother atul singh says my brother is innocent
विधायक का भाई अतुल सेंगर। - फोटो : amar ujala

पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में रिमांड पर लाया गया विधायक कुलदीप सेंगर के भाई अतुल सेंगर व उसके चार अन्य साथियों को उन्नाव ले जाया गया। उन्नाव जाने से पहले पुलिस वैन जैसे ही सीबीआई के दफ्तर से बाहर निकली मीडिया कर्मी गाड़ी की ओर लपके। वैन की जालियों से बाहर देखते हुए उसने सिर्फ इतना कहा कि मेरा विधायक भाई निर्दोष है। वह कुछ और कह पाता इससे पहले गाड़ी आगे बढ़ गई।

महिला कारागार में दाखिल की जाएगी शशि

पीड़िता से बलात्कार मामले में विधायक की मददगार शशि सिंह की रिमांड बृहस्पतिवार को पूरी हो रही है। न्यायालय ने उसे चार दिन की रिमांड पर सीबीआई के सुपुर्द किया था। रिमांड पूरी होने के बाद से उसे 19 अप्रैल को महिला कारागार में पेश करने का निर्देश दिया था। सूत्रों की मानें तो सीबीआई शशि की कस्टडी रिमांड बढ़ाने केलिए न्यायालय में आवेदन कर सकती है। वहीं हत्या के मामले और मारपीट के मामले में जांच के लिए सीबीआई की एक टीम उन्नाव में डटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed