फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp minority protest against akhilesh

अखिलेश से नाराज मुस्लिमों ने थामा भाजपा का हाथ

Fri, 27 Jun 2014 10:51 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Jun 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
bjp minority protest against akhilesh

सपा के लिए अपने परंपरागत जनाधार में से एक मुस्लिमों को साधना बेहद मुश्किल होता जा रहा है, प्रदेश के वर्तमान हालात तो यही कह रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने बृहस्पतिवार को विधान भवन के सामने प्रदर्शन कर सपा सरकार के मुसलमानों से किए वादों को याद दिलाया।

मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुमाना सिद्दीकी और प्रताप शुक्ला के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने सरकार का पुतला फूंकने का प्रयास किया।

लेकिन पुतले को कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय से जैसे ही बाहर लाए पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।

सीएम पर लगाया गुंडाराज कायम करने का आरोप

bjp minority protest against akhilesh

मुख्यमंत्री अखिलेश का पुतला ले लेने से नाराज कार्यकर्ताओं ने सरकार पर प्रदेश में गुंडा राज कायम करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने जितने वादे किए सभी झूठे निकले।

मुस्लिम युवकों को रोजगार, दंगा प्रभावितों को राहत, मुसलमानों की सुरक्षा, मुस्लिमों की थानों पर तैनाती और निर्दोष मुस्लिम युवाओं की रिहाई के झूठे वादे किए हैं।

कहा कि प्रदेश सरकार जल्द से जल्द मुस्लिम समुदाय के युवाओं को नौकरी दे और मदरसों का आधुनिकीकरण कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मांगी आर्थिक सहायता

bjp minority protest against akhilesh

प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की कि वक्फ बोर्ड की जमीनों से अवैध कब्जे हटवाए और मुरादाबाद, वाराणसी, अलीगढ़, रामपुर, कानपुर व मेरठ के कारखानों को चलाने के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराए।

प्रदर्शन के चलते लगातार दूसरे दिन भी विधान भवन रोड पर काफी देर तक जाम लगा रहा।

इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed