{"_id":"62d8ba1e0fbdf3704e10d348","slug":"bjp-minister-dinesh-khatik-raised-questions-by-making-allegations-of-corruption-in-namami-gange","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमामि गंगे में भ्रष्टाचार: इस बार तो भाजपा के ही मंत्री ने खड़े किए सवाल, पहले भी लगे आरोप, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमामि गंगे में भ्रष्टाचार: इस बार तो भाजपा के ही मंत्री ने खड़े किए सवाल, पहले भी लगे आरोप, पढ़ें पूरा मामला
Thu, 21 Jul 2022 08:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 21 Jul 2022 08:03 AM IST
सार
नमामि गंगे योजना में भ्रष्टाचार का आरोप इस बार जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने
लगाया है। योजना में गड़बड़झाले के पहले भी गंभीर आरोप लगे हैं। 24 मई को सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने विधानसभा के प्रश्न प्रहर में पूछा कि 2017 से 2022 के बीच नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति में कितनी राशि का व्यय किया गया? उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना में 17411 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नमामि गंगे योजना में समय-समय पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन, इस बार भाजपा के ही मंत्री ने यह आरोप लगाकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस योजना को लेकर कई जिलों में कई बार जांच शुरू करने की भी मांग की गई तो पीएम तक को पत्र लिखे गए।
जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने इस योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उधर, इस योजना में गड़बड़झाले के पहले भी गंभीर आरोप लगे हैं। 24 मई को सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने विधानसभा के प्रश्न प्रहर में पूछा कि 2017 से 2022 के बीच नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति में कितनी राशि का व्यय किया गया? उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना में 17411 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है।
जानबूझ कर ऐसी कंपनी को करोड़ों का ठेका दे दिया गया जो नौ राज्यों उड़ीसा, पंजाब, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर आदि के साथ ही भारतीय सेना द्वारा ब्लैकलिस्ट की जा चुकी है। हालांकि दूसरे जल शक्ति राज्य मंत्री ने जवाब देते हुए इसे गलत बताया पर इस तरह के अन्य आरोप भी लगे। आम आदमी पाटी के सांसद संजय सिंह ने तो इस योजना में तीस हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन के नाम पर करोड़ों का खेल किया गया। हालांकि इस बाबत परियोजना के प्रमुख सचिव ने उन्हें लीगल नोटिस भी भेजा। इसके अलावा घाटों के निर्माण में गड़बड़ी, सीवरेज प्रोजेक्ट में धन की बंदरबांट, घटिया पाइप की आपूर्ति, बढ़े दामों पर टेंडर करना, हर घर जल योजना में भी घोटाले के समय-समय पर लगे आरोप लगते रहे।