फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP meet in UP from 5 to 7 dec.

UP: मिशन डेढ़ करोड़ की शुरूआत करेंगे राजनाथ

Thu, 06 Nov 2014 02:30 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Nov 2014 02:30 AM IST
विज्ञापन
BJP meet in UP from 5 to 7 dec.

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 5 से 7 दिसंबर तक मिर्जापुर में होगी। यह फैसला बुधवार को यहां पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में किया गया।

विज्ञापन


महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को सदस्यता प्रमुख और जेपीएस राठौर व गौतम चौधरी को सह सदस्यता प्रमुख बनाने का निर्णय हुआ है। सदस्यता अभियान ‘ऑनलाइन’ व ‘ऑफलाइन’ दोनों तरह से चलेगा।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि प्रदेश में 1.5 करोड़ लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने का फैसला किया गया। लखनऊ में 11 नवंबर को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह प्रदेश में ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी स्तर के सदस्यता प्रमुखों व अन्य लोगों का 13 नवंबर को इलाहाबाद में ‘सदस्यता प्रशिक्षण शिविर’ होगा। 15 नवंबर को मोर्चों और प्रकोष्ठों की सदस्यता के लिए प्रशिक्षण होगा। जिलों में 16-17 नवंबर को प्रशिक्षण बैठकें होंगी।

11 नवंबर से 20 दिसंबर तक ऑनलाइन सदस्यता को लेकर और 25 दिसंबर से 31 जनवरी तक रसीद के माध्यम से (ऑफलाइन) विशेष सदस्यता अभियान चलेगा।

बैठक में विधान परिषद में पार्टी के नेता हृदयनारायण दीक्षित, महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित अन्य कई प्रमुख नेता व पदाधिकारी शामिल थे।

पंचायत चुनाव पर ज्यादा जोर

BJP meet in UP from 5 to 7 dec.

पार्टी ने पूर्व घोषणा के मुताबिक पंचायत चुनाव में प्रभावी प्रदर्शन के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में समूह गठित किया है। इसमें प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह पटेल, प्रदेश मंत्री कांता कर्दम, दयाशंकर सिंह, वीरेंद्र तिवारी, पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक लल्लन तिवारी, सह संयोजक चंद्रप्रकाश व विधायक विक्रम सिंह शामिल हैं।

संगठनात्मक ढांचे का होगा पुनर्गठन : संगठनात्मक ढांचे के पुनर्गठन के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष टंडन ‘गोपालजी’ की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा पासवान, सरिता भदौरिया, प्रदेश मंत्री, अनूप गुप्त, रामप्रताप सिंह, बेबीरानी मौर्य, समीर सिंह तथा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक को शामिल किया गया है।

मंडलीय सम्मेलनों के लिए गठित समूह में प्रदेश मंत्री अश्वनी त्यागी, नीलिमा कटियार, मधु मिश्रा, प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र, सह मीडिया प्रभारी अनीता अग्रवाल को रखा गया है। सभी कमेटियों व समूहों के साथ ही मोर्चा व प्रकोष्ठों की भी बुधवार को अलग-अलग बैठकें हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed