फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP meet in Mathura

'यूपी में मजहब विशेष के लोगों को रेप का अधिकार'

Sun, 24 Aug 2014 04:53 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/ अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
अखिलेश वाजपेयी/ अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Updated Sun, 24 Aug 2014 04:53 PM IST
विज्ञापन
BJP meet in Mathura

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन ने यह साफ कर दिया कि एक वर्ग विशेष के लड़कों द्वारा हिंदू लड़कियों का धर्मान्तरण कराने की घटनाओं को जब-तब ‘लव जेहाद’ के नाम से उठाने वाली भाजपा अब इसे मुद्दा बनाएगी।

विज्ञापन


उसने इसके सहारे यूपी की सत्ता सजाने का सपना संजो लिया है। भले ही मंच पर पदाधिकारियों ने सीधे-सीधे इस शब्द का उल्लेख नहीं किया हो, केंद्रीय नेतृत्व के तीखे तेवरों पर सीधे-सीधे इस शब्द से बचने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के भाषण में एक पंक्ति पर गहरी स्याही पोत दी गई हो।
विज्ञापन


पर, अंदर से बाहर तक प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से यही मुद्दा निशाने पर रहा।

निर्दोषों का उत्पीड़न करना मकसद

BJP meet in Mathura

बैठक स्थल पर जहां धर्म विशेष के लोगों का उल्लेख करते हुए इस मुद्दे पर निशाना साधा गया तो बाहर नेता इस पर खुलकर बोले।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बैठक में कहा कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। सपा सरकार की नीति मजहब देखकर दंगाइयों का संरक्षण व धर्म देखकर निर्दोषों का उत्पीड़न करना है।

मेरठ, अमानीगंज (फैजाबाद), लोनी (गाजियाबाद) की घटनाओं से साफ हो जाता है कि सरकार एक मजहब विशेष के अभियुक्तों पर नरम है।

मजहब विशेष का होने के कारण उन्हें सपा सरकार के संरक्षण में दुराचार करने व लड़कियों का धर्मान्तरण कराने का लाइसेंस मिल गया है। इससे निपटेंगे।

भाजपाइयों की नजर में 'लव जेहाद'

BJP meet in Mathura

कलराज ने कहा कि गोवर्धन की धरती राक्षसों व देवताओं दोनों को पराजित करने की शक्ति का प्रतीक है। विश्वास है कि भाजपा यहां से सूबे की जनविरोधी सपा सरकार को उखाड़ फेंकने की शक्ति प्राप्त कर लौटेगी।

बैठक स्थल के बाहर जब वाजपेयी से ‘लव जेहाद’ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था पर महिलाओं के उत्पीड़न पर जब चर्चा होगी तो यह विषय स्वाभाविक रूप से उठेगा।

विज्ञापन

बहला-फुसलाकर व लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन

BJP meet in Mathura

किसी नेता ने सीधे तो किसी ने घुमा-फिराकर ‘लव जेहाद’ पर निशाना साधा।

कहा कि सपा सरकार के संरक्षण में मजहब विशेष के युवक, हिंदू लड़कियों को प्रेम के जाल में फंसाकर उन्हें बहला-फुसलाकर व लालच देकर उनका धर्मपरिवर्तन  करा रहे हैं।

यही ‘लव जेहाद’ है। अभी हाल में ही मेरठ के खरखौंदा के सराबा गांव में घटी घटना के बाद यह शब्द ज्यादा चर्चा में आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed