{"_id":"b5c8729e8ab8d9e83a537799447e6f35","slug":"bjp-loses-in-rajnath-village-benti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ के गोद लिए गांव बेंती में भाजपा को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ के गोद लिए गांव बेंती में भाजपा को झटका
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 02 Nov 2015 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी क्षेत्र के बेंती गांव को गोद लेने वाले केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का जादू पंचायत चुनाव में नहीं चला।
विज्ञापन
जिला पंचायत के वार्ड संख्या 20 में आने वाले बेंती में भाजपा के समर्थन से चुनावी वैतरणी पार लगाने की कोशिश करने वाले प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा।
मतदाताओं ने भाजपा के नाम पर मांगे गए वोट की अपील को दरकिनार कर समर्थित प्रत्याशी को तीसरे स्थान पर पहुंचा कर अपनी नाराजगी भी दिखायी।
इस प्रतिष्ठित सीट पर बसपा से समर्थन न मिलने के कारण बागी के रूप में निर्दलीय लड़ने वाले प्रमोद गौतम ने जीत दर्ज की जबकि बसपा के अधिकृत प्रत्याशी के बतौर लड़ रहे विनोद पासी को भी करारी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
प्रमोद गौतम ने भाजपा व बसपा समर्थित प्रत्याशियों को पीछे छोड़ 3599 वोट प्राप्त किए। वह 691 मतों से जीते। दूसरे स्थान पर रहे निर्दल प्रत्याशी रज्जन शुक्ला को 2908 मत मिले।
विज्ञापन