फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP lok kalyan sankalp patra for nagar nikay election.

यूपी निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने खोला सौगातों का पिटारा, जानें- घोषणा पत्र की 10 खास बातें

Mon, 13 Nov 2017 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 13 Nov 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
BJP lok kalyan sankalp patra for nagar nikay election.
- फोटो : amar ujala

यूपी के निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने घोषणा जारी कर दिया है। इसमें जनता से उनके जीवन में सुधार लाने के तमाम वादे किए गए हैं। जानें- भाजपा के घोषणा पत्र की 10 खास बातें- भाजपा ने शहरी क्षेत्रों में खराब स्ट्रीट लाइटें 48 घंटे में बदलने का वादा किया है। प्रत्येक घर को पानी का निशुल्क कनेक्शन दिया जाएगा। हाउस टैक्स और वाटर टैक्स को व्यावहारिक बनाया जाएगा। सामुदायिक शौचालयों की सुविधा निशुल्क होगी।

विज्ञापन


1. अवस्थापना सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण
मलिन बस्तियों में साप्ताहिक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। प्रत्येक घर को निशुल्क टैप वाटर कनेक्शन दिया जाएगा। प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, रेलवे, बस स्टेशनों, अस्पतालों के निकट सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी। प्रमुख बाजारों में महिलाओं के लिए पिंक शौचालय बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


2. समाधान में पारदर्शिता
भवन कर, जल कर, सीवर कर के आकलन व जमा की ऑनलाइन व्यवस्था होगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीदों के आश्रितों को भवन व जल कर में छूट दी जाएगी। अफसरों की अनुपस्थिति में पार्षद करेंगे जनसुनवाई। पार्षदों के जनसंपर्क की समय सारिणी तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. व्यवस्था प्रबंधन
निकायों में अधिशासी अधिकारी के पद पर उच्च तकनीकी प्रशिक्षित व एमबीए को तैनात किया जाएगा। हाउस टैक्स व वाटर टैक्स को व्यावहारिक बनाया जाएगा। वाणिज्यिक, औद्योगिक संस्थान, नर्सिंग होम, दुकानों व व्यावसायिक संस्थाओं पर श्रेणीकरण कर प्रक्रिया को समाप्त कर व्यावहारिक बनाया जाएगा।

शहरों के विकास से लेकर धार्मिक स्‍थलों के कायाकल्प के लिए ये है प्लान

BJP lok kalyan sankalp patra for nagar nikay election.

4. प्रमुख शहरों का आधुनिक विकास
लखनऊ, नोएडा में मेट्रो सेवा का होगा विस्तार। कानपुर, आगरा, इलाहाबाद, गोरखपुर, झांसी और गाजियाबाद में मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी। शहरों में रिंग रोड, बाईपास, अंडरपास, फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जाएगा।

5. प्रमुख धार्मिक स्थलों का कायाकल्प
लखनऊ, मथुरा-वृंदावन, अयोध्या, प्रयाग, विंध्याचल, नैमिषारण्य, चित्रकूट, कुशीनगर, वाराणसी को हेलीकॉप्टर सेवा के जरिये आपस में जोड़ा जाएगा। धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर लगने वाले प्राचीन मेलों को व्यवस्थित किया जाएगा। शैक्षणिक संस्थानों में पेयजल, शौचालय, खेलकूद, मनोरंजन कक्ष और वाचनालय बनाया जाएगा।

6. स्वच्छता
डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए ई-रिक्शों, ऑटो ट्रॉलियों का जीपीएस सिस्टम से प्रयोग शुरू किया जाएगा। जहां सीवर लाइन बिछी हुई है, वहां लोगों को निशुल्क सीवर कनेक्शन दिए जाएंगे।
सफाई की शिकायत के लिए कॉल सेंटर शुरू किया जाएगा। सभी खुले और जमीन के ऊपर बने कचरा डिपो बंद कर वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

7. पशु कल्याण, मनोरंजन
लखनऊ की तर्ज पर कान्हा उपवन (गौशाला) बनाए जाएंगे। घुमंतू पशुओं के लिए कांजी हाउस बनाए जाएंगे। धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातत्व स्थलों पर विशेष सौंदर्यीकरण व लाइट एंड साउंड शो कराए जाएंगे। राष्ट्रीय मनीषियों, कवि, साहित्यकारों, खिलाड़ी और समाज सुधारकों की स्मृति में गैलरी या स्मृतिका का निर्माण किया जाएगा।मुख्य पार्कों में समाज केंद्र और पुस्तकालयों का विकास किया जाएगा।

यातायात नियोजन के साथ फुटपाथ व दुकानदारों के लिए भी करेंगे काम

BJP lok kalyan sankalp patra for nagar nikay election.

8. 100 दिनों में तैयार होगी यातायात नियोजन योजना
100 दिनों में यातायात पुलिस की भागीदारी से यातायात नियोजन योजना तैयार की जाएगी। सभी शहरों में ई-रिक्शा स्टैंड बनाए जाएंगे। बसों के लिए प्री-पेड स्मार्ट कार्ड सेवा शुरू की जाएगी।

9. फुटपाथ व दुकानदारों का कल्याण
असंगठित फुटपाथ दुकानदारों, विभिन्न व्यावसायों के कारीगरों के लिए दीनदयाल अंत्योदय कल्याण योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन को प्रभावी बनाया जाएगा। फेरी व पटरी दुकानदारों को अतिरिक्त स्थान दिया जाएगा।

10. श्रमिक कल्याण
नगर निकाय सभी मूलभूत सुविधाओं और संसाधन से युक्त शेल्टर होम का संचालन करेंगे।
शेल्टर होम में दैनिक मजदूरों व आश्रयहीनों को निशुल्क ठहरने व बिस्तर की व्यवस्था की जाएगी।
सिटी बस स्टॉप, अस्पताल व सार्वजनिक स्थलों पर टिन शेड का प्रतीक्षालय बनाया जाएगा।
सभी शहरों में वाटर एटीएम की प्रणाली विकसित करने की प्रभावी योजना लागू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed