फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp leaders show protest

BJP की दबंगई, बिजली ऑफिस में जड़ा ताला

Sat, 14 Jun 2014 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 14 Jun 2014 09:48 AM IST
विज्ञापन
bjp leaders show protest

खस्ताहाल बिजली व्यवस्था पर प्रदेश सरकार के घेरने के लिए प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों ने दबंगई शुरू कर दी। उन्होंने बिजली कर्मचारियों को दफ्तर से निकाल ताला जड़ दिया।

विज्ञापन


बिजली कटौती के विरोध में धरना दे रहे भाजपाइयों की सुनवाई न होने पर उनका गुस्सा फट पड़ा।

शुक्रवार को बिजली कार्यालय में ताला डालकर भाजपाइयों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पर पुलिस ने कार्यालय का ताला खुलवाया। इसके बाद भाजपाई पैदल मार्च निकाल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मिला आपूर्ति सुधारने का आश्वासन

bjp leaders show protest

जिलाधिकरी ने बिजली कटौती में सुधार का आश्वासन दिया तब जाकर प्रदर्शन कारी शांत हुए।

बिजली कटौती से आजिज होकर भाजपा किसान मोर्चा कार्य समिति के प्रदेश सदस्य जंग बहादुर पटेल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बुधवार से बिजली कार्यालय पर धरना शुरू किया था।

तीन दिन बीतने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने पर भाजपाइयों का गुस्सा फट पड़ा। शुक्रवार को धरने पर बैठे लोगों ने करीब बारह बजे बिजली कर्मियों को दफ्तर के बाहर निकाल कार्यालय में ताला डालकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

डीएम पर भी बनाया दबाव

bjp leaders show protest
जानकारी के करीब आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर ताला खुलवाया। भाजपाइयों का गुस्सा इससे भी नहीं थमा और वह पैदल मार्च निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए।

प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए बिजली कटौती में सुधार की मांग। जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि रात में ही जिले की आपूर्ति चिनहट से जोड़वा दी गई कटौती में सुधार शुक्रवार से ही दिखने लगा है प्रयास चल रहा है आपूर्ति के जितने घंटे निर्धारित है उतनी बिजली दी जाए।

इसके बाद जाकर प्रदर्शनकारी शांत हुए। इस मौके पर अमित मिश्रा, आदित्स सिंह, हरि प्रसाद, पवन गुप्ता, ओपी पटेल, रामप्रकाश गौतम, आशीष वर्मा, रोहित द्विवेदी, आकाश, रामसेवक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस तरह शांत करवाया मामला

bjp leaders show protest

इस पर एसडीओ प्रथम कप्तान सिंह का कहना है कि बिजली कटौती के विरोध में धरना दे रहे भाजपाई अचानक उग्र हो गए और कार्यालय का चैनल बंद कर दिया। थोडी ही देर में पुलिस आ गई और हम लोगों ने समझा बुझाकर चैनल खुलवाया। कर्मचारियों को कार्यालय के बाहर निकालने और ताला जड़ने की बात से इंकार किया।

बिजली कटौती को लेकर भाजपाइयों का प्रदर्शन जारी है अभी जल्द ही इन लखनऊ में भाजपाइयों ने लखनऊ के एनेक्सी भवन का भी घेराव किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed