फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leaders gathered to discuss booth elections

Lucknow News: बूथ चुनाव पर चर्चा के लिए जुटे भाजपा नेता

Thu, 05 Dec 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 05 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders gathered to discuss booth elections
बख्शी का तालाब। भाजपा के संगठन जिला चुनाव प्रभारी रजनीकांत महेश्वरी ने बूथ चुनाव की जानकारी पर उपस्थित पदाधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मंडल चुनाव सही तरीके से संपन्न हो। इसके लिए जरूरी है कि सभी वर्ग के सक्रिय कार्यकर्ताओं का दूसरी बार में नामांकन पत्र लिया जाए। इससे समर्पित कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष बन सके।
विज्ञापन

उन्होंने यह बात बुधवार को एक स्कूल सभागार में आयोजित भाजपा संगठन पर्व की जिला कार्यशाला में पदाधिकारियों से बातचीत के दौरान कही। भाजपा जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने कहा कि सभी मंडलों की बूथ समितियों की सूची बृहस्पतिवार तक जिला कार्यालय पर जमा हो। इसके बाद मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाए। कार्यशाला में मुख्य अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी रामचंद्र सिंह प्रधान, जिला सह चुनाव अधिकारी राजकुमार पांडेल, जिला सह चुनाव अधिकारी अरविंद यादव, जिला उपाध्यक्ष व ब्लाॅक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला, जिला महामंत्री विजय मौर्य, मंडल चुनाव अधिकारी मंडल अध्यक्ष व जिले के सभी मोर्चा के अध्यक्ष व पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed