{"_id":"5f97c8888ebc3e9b7638b3e3","slug":"bjp-leaders-filed-nomination-for-raj-sabha-election-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 11 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, एक निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 11 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, एक निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में
Tue, 27 Oct 2020 03:29 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 27 Oct 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
प्रत्याशियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में राज्यसभा की दस सीटों के लिए हो रहे चुनाव में 11 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें भाजपा के आठ, सपा के एक, बसपा के एक और एक निर्दलीय उम्मीदवार हैं। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम समय दोपहर तीन बजे से ठीक पांच मिनट पहले सपा समर्थित वाराणसी के एडवोकेट प्रकाश बजाज ने अपना पर्चा दाखिल कर राज्यसभा चुनाव को नया मोड़ दे दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को भाजपा उम्मीदवार एवं केंद्रीय शहरी विकास एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, नीरज शेखर, पूर्व डीजीपी बृजलाल, हरिद्वार दुबे, बीएल वर्मा, गीता शाक्य और सीमा द्विवेदी ने नामांकन दाखिल किए। भाजपा के समर्थन से 9वें उम्मीदवार के नामांकन को लेकर सचिवालय और राजनीतिक दलों के दफ्तरों में दिनभर अटकलें लगी रहीं।
दोपहर 2.50 बजे तक दस सीटों पर दस ही उम्मीदवार थे, लेकिन 2.55 बजे सपा के दो विधायक वाराणसी के प्रकाश बजाज को लेकर नामांकन दाखिल करने सेंट्रल हॉल पहुंचे तो भाजपा पदाधिकारियों और अधिकारियों में हलचल शुरू हो गई। बुधवार को जांच में यदि किसी का नामांकन खारिज नहीं होता है तो 9 नवंबर को चुनाव होना तय हो जाएगा। इससे पूर्व 21 अक्तूबर को सपा के रामगोपाल यादव और 26 अक्तूबर को बसपा के रामजी गौतम अपने नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

आनन-फानन में तैयार हुए नामांकन, कार्यकर्ता से लेकर मंत्री तक जुटे रहे
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन के दस्तावेज मंगलवार को प्रदेश मुख्यालय में आनन-फानन में तैयार हुए। भाजपा कार्यालय के कर्मचारी से लेकर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना तक नामांकन पत्र तैयार कराने में जुटे रहे। पार्टी के उम्मीदवारों की सूची सोमवार देर रात जारी होने से मंगलवार को निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे विलंब से नामांकन दाखिल किए गए।
राज्यसभा चुनाव में भाजपा के सभी उम्मीदवार मंगलवार सुबह आठ बजे ही अपने दस्तावेज लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंच गए। पार्टी की ओर से पहले ही नामांकन आवेदन पत्रों के प्रारूप में प्रस्तावकों के दस्तखत कराकर तैयार कर रखे थे। उम्मीदवारों के पहुंचने के बाद उनमें उनके नाम, पिता या पति का नाम, पता सहित अन्य वांछित सूचनाएं भरी गई। इसके अतिरिक्त चल-अचल संपत्ति, देनदारी, अपराध सहित अन्य जानकारियां भी निर्धारित प्रारूप में भरी गई। भाजपा के चुनाव प्रबंधन प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, गोविंद शुक्ला और प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक जहां नामांकन पत्र तैयार करा रहे थे वहीं उनकी जांच संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना कर रहे थे। सबसे अंत में दोनों महिला उम्मीदवार गीता शाक्य और सीमा द्विवेदी के नामांकन पत्र तैयार हुए।
स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में रवाना हुए उम्मीदवार
भाजपा के सभी आठ उम्मीदवार पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में नामांकन दाखिल करने रवाना हुए। प्रदेश मुख्यालय से पैदल ही विधानमंडल भवन पहुंचे, विधानमंडल भवन में भाजपा के कक्ष में मुख्यमंत्री ने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी। उम्मीदवारों ने भी राज्यसभा में जाने का मौका देने के लिए मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, गोविंद शुक्ला, उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल, राज्यसभा सदस्य संजय सेठ, प्रदेश प्रवक्ता हीरो वाजपेयी और मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित भी मौजूद थे।
सभी उम्मीदवारों की जीत निश्चित
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सभी आठ उम्मीदवारों की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास आठ उम्मीदवारों को चुनाव जिताने के लिए पर्याप्त संख्या बल है।

देर रात जारी की गई मतदाता सूची
जौनपुर की सीमा द्विवेदी का नामांकन दाखिल करने के लिए उनकी मतदाता सूची उपलब्ध नहीं थी। सोमवार देर रात जौनपुर जिलाधिकारी दफ्तर की निर्वाचन शाखा को खुलवाकर उनकी मतदाता सूची की नकल निकाली गई।
गीता शाक्य को देर शाम मिली सूचना
औरेया की गीता शाक्य को सोमवार देर शाम उन्हें राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने की सूचना मिली। पार्टी की ओर से उन्हें फोन कर दस्तावेज तैयार रखने को कहा गया, गीता और उनके परिवारजन ने देर रात तक प्रयास कर सभी आवश्यक दस्तावेज जुटाए।
सूची घोषित होने के बाद ही दिल्ली से रवाना हुए हरदीप पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा में उम्मीदवार बनाया जाना तय था। हरदीप पुरी के निजी सहायक सोमवार को दस्तावेज लेकर लखनऊ पहुंच गए थे। लेकिन हरदीप पुरी सोमवार को पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद ही दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हुए।
अलका दास पर टिकी रही निगाहें
पूर्व मुख्यमंत्री बनारसीदास गुप्ता की पुत्रवधु और राजधानी की प्रमुख व्यवसायी अलका दास गुप्ता के लिए भी मंगलवार को नामांकन पत्र खरीदा गया। सचिवालय के गलियारों और राजनीतिक दलों के दफ्तरों में अलका दास के पास 15 से अधिक विधायक होने और उनके नामांकन दाखिल करने की चर्चाएं अंतिम समय तक चलती रही। भाजपा के रणनीतिकारों के साथ विपक्षी दलों की निगाहें भी अलका दास पर टिकी रही। लेकिन अलका दास ने नामांकन दाखिल नहीं किया। उल्लेखनीय है कि अलका दास के पुत्र विराज दास गुप्ता भाजपा से 9वें उम्मीदवार के रूप में दावेदारी कर रहे थे।