'शराब की स्मगलिंग से कमाई करते हैं भाजपाई'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेनी प्रसाद ने गुजरात भाजपा नेताओं पर आरोप लगाने के साथ ही कहा कि कांग्रेस मोदी को रोकने के लिए तीसरे मोर्चे को भी समर्थन देने के लिए तैयार है।
बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत तो नहीं मिलेगा पर वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आएगी।
बेनी ने कहा कि, मोदी खुद को नीची जाति का बताकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
शहर के कंपनीबाग स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो वह देश को बरबाद कर देंगे।
मोदी को हरहाल में रोकेंगे
कहा कांग्रेस सभी दलों के साथ मिलकर हर हाल में मोदी को पीएम बनने से रोकेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी वैश्य जाति के हैं, इसके बावजूद खुद को नीची जाति का बताते हुए देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
बेनी ने कहा कि गुजरात में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल को जाने वाली सड़क इतनी जर्जर है कि उसे देखकर ही वहां के विकास की हकीकत समझ में आ जाती है।
कहा कि गुजरात में शराब की स्मगलिंग होती है जिसका प्रतिमाह 100 करोड़ रुपये भाजपा नेताओं को मिलता है। बेनी ने कहा कि, चुनाव आयोग पर आज तक देश के किसी नेता ने अंगुली नहीं उठाई।
मोदी की राजनीति ओछी
बेनी ने मोदी की निंदा करते हुए कहा था कि भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नेता नहीं बल्कि एक नौटंकी हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के पास बात करने के लिए कोई मुद्दा नहीं है।
वह पीएम पद के उम्मीदवार बन तो गए हैं लेकिन उनके पास भविष्य को लेकर कोई योजना नहीं है इसलिए वह यूपीए की अध्यक्षा सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना करते हैं।
श्री वर्मा ने कहा कि मोदी को लगने लगा है कि उनकी सरकार नहीं बन पाएगी इसलिए वह बेवजह कांग्रेस पर आरोप मढ़ रहे हैं और ओछी राजनीति कर रहे हैं।
मोदी को हत्यारा भी कह चुके हैं बेनी
बेनी प्रसाद वर्मा ने पिछले दिनों नरेंद्र मोदी को हत्यारा तक करार दे दिया था।
उन्होंने कहा था, मोदी जब 18 साल के थे, तब एक खून करके घर से भाग गए थे।
जब मीडियाकर्मियों ने बेनी से इस बाबत सुबूत की मांग की तो बेनी ने कहा, मोदी कई साल से गुजरात के सीएम हैं और उन्होंने सारे सुबूत मिटा दिए होंगे।
बेनी प्रसाद वर्मा गोंडा से कांग्रेस प्रत्याशी है।