{"_id":"5bfe8818bdec22419c5f0d3f","slug":"bjp-leader-threatens-a-sub-inspector-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की महिला नेता का दरोगा को धमकी देने का ऑडियो वायरल, बोलीं- सुन बे दरोगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की महिला नेता का दरोगा को धमकी देने का ऑडियो वायरल, बोलीं- सुन बे दरोगा...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Updated Wed, 28 Nov 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कई बार हिदायत दिये जाने के बाद भी भाजपा नेताओं के व्यवहार में ज्यादा फर्क नहीं दिखाई दे रहा है। वह खुलकर सत्ता की हनक दिखा रहे हैं। अब एक ऐसा ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें भाजपा नेत्री एवं रायबरेली सदर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी अनीता श्रीवास्तव दरोगा को धमकी देते हुए उससे ऊलजुलूल भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेत्री सुन बे दरोगा... जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं। उन्होंने दरोगा अभय मिश्रा पर रुपया मांगने का आरोप भी लगाया। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
मामले पर भाजपा नेत्री ने सफाई देते हुए कहा कि दरोगा द्वारा दुष्कर्म पीड़िता का बयान दर्ज न करने व मेडिकल न करवाए जाने पर उसे फोन किया था। वहीं, दरोगा ने खुद भी उनके साथ अभद्रता करते हुए देख लेने की धमकी दी।
विज्ञापन
पूरे मामले से पुलिस अफसरों से शिकायत की गई है। एएसपी ने कहा कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।