{"_id":"648814dec5debe9c0307c755","slug":"bjp-leader-satish-punia-two-days-uttar-pradesh-visit-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार के नौ साल: दो दिनी दौरे पर यूपी आएंगे सतीश पूनिया, अखिलेश के गढ़ में जाकर देंगे चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार के नौ साल: दो दिनी दौरे पर यूपी आएंगे सतीश पूनिया, अखिलेश के गढ़ में जाकर देंगे चुनौती
Tue, 13 Jun 2023 12:39 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:39 PM IST
सार
राजस्थान के भाजपा नेता सतीश पूनिया दो दिन के यूपी दौरे पर हैं। इस दौरान वह सपा के गढ़ में भाजपा के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह लाभार्थी सम्मेलन, प्रबुद्धजन सम्मेलन और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा नेता सतीश पूनिया व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया 13-14 जून को उत्तर प्रदेश के दौरे पर आएंगे। पूनिया भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत संभल और मैनपुरी लोकसभा क्षेत्रों में लाभार्थी सम्मेलन, प्रबुद्धजन सम्मेलन और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
मोदी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में पार्टी यह अभियान चलाया जा रहा है। पूनिया 13 जून को संभल लोकसभा क्षेत्र के कुंदरकी में दोपहर 12.15 बजे प्रबुद्ध सम्मेलन और दोपहर दो बजे बहजोई में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रचंड गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जीवा ने जेल में बंद आतिफ की नोची थी दाढ़ी, काठमांडू में असलम ने दी सुपारी, शूटर विजय का कबूलनामा
14 जून को मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के जसवंतनगर में सुबह 10.30 बजे लाभार्थी सम्मेलन और मैनपुरी में दोपहर 12 बजे प्रबुद्ध सम्मेलन व 2.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है पूनिया केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ मैनपुरी, अमरोहा, संभल और मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र क्लस्टर में प्रभारी हैं।