फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leader's brother firing video went viral.

Ambedkarnagar: भाजपा नेता के भाई का फायरिंग करते वीडियो वायरल, पिता और पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 18 Sep 2023 10:28 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 Sep 2023 10:28 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में भाजपा नेता के भाई का फायरिंग करते वीडियो वायरल हो गया है। परिजनों ने कहा कि बंदूक बनवाकर लाए थे तो फायरिंग करके चेक कर रहे थे।

विज्ञापन
BJP leader's brother firing video went viral.
फायरिंग का वायरल हुआ वीडियो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक कनौजिया के छोटे भाई का बंदूक से फायरिंग करते एक वीडियो सोमवार को वायरल हो गया। बंदूक भाजपा नेता के पिता के नाम है। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ लाइसेंसी शस्त्र के दुरुपयोग तथा अनावश्यक फायरिंग का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


यह मामला जहांगीरगंज क्षेत्र के सुतहरपारा गांव का है। गांव निवासी अभिषेक कनौजिया के छोटे भाई नवनीत का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह घर की छत पर खड़े होकर हवाई फायरिंग करता दिख रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए पड़ताल की। वीडियो को पहले तीन-चार साल पुराना बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की गई। जांच में पता चला कि बंदूक गत दिनों मरम्मत के लिए गई थी। दुकान से लाने के बाद उसे देखा जा रहा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - किसान महापंचायत: टिकैत का एलान, एमएसपी के लिए होगा बड़ा आंदोलन, फसल और नस्ल दोनों बर्बाद कर रही सरकार

ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: आरएसएस, सरकार व भाजपा की समन्वय बैठक 19 सितंबर को, मुख्यमंत्री योगी भी होंगे शामिल


थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान नवनीत पर नहीं मिला। उसके लखनऊ में मौजूद रहने की बात कही जा रही है। पुलिस टीम वहां भेजी गई है। लाइसेंसी असलहे का दुरुपयोग करने तथा अनावश्यक फायरिंग करने के आरोप में नवनीत व उसके पिता हरिकिशोर के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed