{"_id":"66e715d51441700b0705eb06","slug":"bjp-leader-neeraj-singh-in-gonda-for-membership-campaign-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News : रक्षामंत्री राजनाथ के बेटे नीरज ने अखिलेश को घेरा, बोले- उनकी सनातन धर्म में आस्था नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News : रक्षामंत्री राजनाथ के बेटे नीरज ने अखिलेश को घेरा, बोले- उनकी सनातन धर्म में आस्था नहीं
Mon, 16 Sep 2024 12:32 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:32 AM IST
सार
वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग जनता को जातियों में बांटना चाहते हैं और हम उन्हें सदस्य बनाकर देश की सेवा के लिए एक कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता नीरज सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मठीधीशों को लेकर विवादित बयान देने से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सनातन विरोध मानसिकता प्रदर्शित होती है। उनकी सनातन धर्म में कोई आस्था नहीं है। जो लोग राम मंदिर उद्धाटन की तारीख पूछ रहे थे, उनकी सात पीढि़यां प्राण-प्रतिष्ठा की तारीख याद रखेंगी।
विज्ञापन
ये बातें रविवार को परसपुर के डेहरास में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे व वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह ने कही। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग जनता को जातियों में बांटना चाहते हैं, और हम उन्हें सदस्य बनाकर देश की सेवा के लिए एक कर रहे हैं। लोग भाजपा की लोक कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। इसी कारण पूरे देश में तीन दिन में एक करोड़ सदस्य बन गए। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, किसानों व अन्य वर्ग से पार्टी से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन
विधायक अजय सिंह ने कहा कि भाजपा में युवाओं, महिलाओं, किसानों सबका सम्मान है। इस बार सदस्यता अभियान का एक नया रिकॉर्ड कायम करेगी। इस अवसर पर विद्याभूषण द्विवेदी, नीरज मौर्या, अकबालबहादुर तिवारी, सूरज सिंह, लक्ष्मीशंकर पांडेय, गुड्डू सिंह, दीपक सिंह, अनिल शुक्ला, अमरेंद्र सिंह, डब्लू सिंह, इतेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
जगह-जगह हुआ स्वागत
भाजपा नेता नीरज का जिले में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। परसपुर कस्बा में भौरीगंज मोड़, परसपुर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। नीरज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का इतना प्यार व स्नेह पाकर मैं काफी अभिभूत हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए सदस्यता अभियान को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन