फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hathras Rape Case News in Hindi: Bjp Leader Gives Objectionable Comment On Hathras Kand

Hathras Case: भाजपा नेता ने लड़की के चरित्र पर उठाए सवाल, कहा- बाजरे के खेत में कौन सी घास काटने गई थी

Wed, 07 Oct 2020 11:28 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Oct 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case News in Hindi: Bjp Leader Gives Objectionable Comment On Hathras Kand
रंजीत बहादुर श्रीवास्तव - फोटो : amar ujala

विवादित बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता और नगर पालिका परिषद के पूर्व चैयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने हाथरस कांड पर बयान दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब यह लड़की अपनी मां के साथ खेतों में घास काटने गई थी तो बाजरे के सूखे खेत में मां को छोड़कर कैसे चली गयी। लड़कियों के साथ जब घटना होती है तो उन्हें गन्ने का खेत, अरहर का खेत, बाजरे के खेत में ही घास क्यों दिखती है। भाजपा नेता के इस बयान ने राजनैतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
विज्ञापन


दरअसल, हाथरस में एक अनुसूचित जाति की लड़की के साथ हुई वारदात से पूरा प्रदेश हिला हुआ है। ऐसे में बाराबंकी नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान प्रतिनिधि, भाजपा नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने हाथरस की लड़की के साथ हुए शर्मनाक और घिनौने अपराध की खातिर लड़की को ही जिम्मेदार ठहराते हुए उसके चरित्र पर ही सवाल खड़े कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि हम आज चुप हैं क्योंकि हमारी सरकार है लेकिन एक सवाल जरूर उठता है कि वह लड़की जब अपनी मां के साथ खेतों में घास काटने गई थी तो  मां को अकेला छोड़कर बाजरे के सूखे पड़े खेत में कौन सी घास काटने गयी थी।

भाजपा नेता बोले- यह लड़कियों का चारित्रिक पतन है

भाजपा नेता ने कहा कि यह कहने से वह दोषी लड़के संदीप को क्लीन चिट नहीं दे रहे हैं बल्कि उसके लिए कठोर कार्रवाई की मांग करते हैं लेकिन सोचने वाली बात तो ये है कि जब लड़कियों के साथ ऐसी घटना होती है तो उन्हें गन्ने का खेत , अरहर का खेत और बाजरे का खेत में ही क्यों घास दिखाई देता है।

भाजपा नेता ने कहा कि यह लड़कियों का चारित्रिक पतन है। लड़की का लड़के सन्दीप सिंह से प्रेम प्रसंग था। यह सिद्ध हो चुका है और लड़के को उसकी करनी की सजा मिलनी ही चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed