फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leader commits suicide after Troubled by moneylender in Lucknow

UP: कॉल आने के 45 मिनट बाद भाजपा नेता की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात, पुलिस के साथ परिजन भी हैरान

Sat, 16 Mar 2024 12:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 16 Mar 2024 12:02 PM IST
सार

यूपी की राजधानी लखनऊ में भाजपा नेता खुदकुशी कर ली। बीबीडी ग्रीन लोटस एनक्लेव में रहने वाले हर्षित टंडन ने बाथरूम में लाइसेंसी रिवॉल्वर से माथे पर सटाकर खुद को गोली मारी। 

विज्ञापन
BJP leader commits suicide after Troubled by moneylender in Lucknow
BJP leader commits suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के बीबीडी ग्रीन लोटस एनक्लेव में रहने वाले इंटीरियर कारोबारी व भाजपा नेता हर्षित टंडन ने सूदखोर की प्रताड़ना से परेशान होकर बृहस्पतिवार रात लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। उन्होंने सुसाइड नोट में बाराबंकी के सूदखोर सुजीत शाह से परेशान होने का जिक्र किया है। 
विज्ञापन


वह उनसे दिए हुए 15 लाख रुपये के बदले हर महीने नौ लाख रुपये ब्याज वसूल रहा था। कारोबारी के पिता ने सूदखोर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से बाराबंकी के लाजपतनगर निवासी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला महामंत्री, इंटीरियर कारोबारी व भाजपा नेता हर्षित टंडन (46) छह महीने से बीबीडी ग्रीन लोटस एनक्लेव के विला नंबर-72 में परिवार संग रह रहे थे। जीजा बॉबी के मुताबिक बृहस्पतिवार रात 9.45 बजे हर्षित ने घर की पहली मंजिल पर बने बाथरूम में लाइसेंसी रिवॉल्वर माथे पर सटाकर खुद को गोली मार ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी आवाज सुनकर पिता मदन मोहन टंडन, पत्नी रेशू और बेटी शानवी दौड़कर पहुंचे तो हर्षित का खून से लथपथ शव पड़ा था। पास में उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी पड़ी थी। परिजन ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। बीबीडी पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया। हर्षित का बेटा ऋषित चेन्नई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। 
 

घरवालों को नहीं पता कब ली ब्याज की रकम
परिजन के मुताबिक हर्षित लेन-देन को लेकर उनसे ज्यादा बात नहीं करते थे। हालांकि, उन्हें इतना पता है कि बाराबंकी में साहजी मार्केट निवासी सुजीत से 15 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे, जिसके बदले वह हर महीने 60 प्रतिशत ब्याज के नौ लाख रुपये वसूल रहा था। हर्षित ने ब्याज पर रकम कब ली और अब तक कितना ब्याज दे चुके, इसके बारे में घरवालों को जानकारी नहीं है।

बाराबंकी का मकान भी अपने नाम करवा लिया था
परिवारवालों के मुताबिक सुजीत ब्याज में काफी रकम लेने के बावजूद हर्षित को परेशान करता था। उसने उनका बाराबंकी के लाजपतनगर का मकान भी एक साल पहले अपने नाम लिखवा लिया था। ब्याज को लेकर वह हर महीने दबाव बनाता था।

अज्ञात लोगों ने घर पहुंचकर परिवार को धमकाया
बॉबी के अनुसार घटनाक्रम के बाद शुक्रवार सुबह चार बजे तीन पुरुष और एक महिला घर पहुंचे और सुजीत को छुड़वाने की बात कहते हुए गेट खोलने के लिए कहा। परिजन ने मना किया तो धमकी दी। घरवाले इसका वीडियो बनाने लगे तो चारों चले गए।

घटना से 45 मिनट पहले आई थी एक कॉल
पिता मदन के अनुसार घटना से 45 मिनट पहले हर्षित के मोबाइल पर एक कॉल आई थी। हर्षित ने फोन करने वाले से कमता चौराहा स्थित परंपरा के पास मिलने की बात कही। मदन के अनुसार आशंका है कि कॉल सुजीत ने की थी। फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है।

व्यापारी नेता पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल सहित अन्य नेता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और हर्षित के परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाने व पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed