फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp leader ashok pradhan joined sp

BJP को झटका, यूपी का दिग्गज नेता सपा में शामिल

Tue, 08 Apr 2014 01:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 08 Apr 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
bjp leader ashok pradhan joined sp

मंगलवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में सपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अशोक प्रधान ने भाजपा को निशाने पर लिया।

विज्ञापन


भाजपा से नोएडा-खुर्जा लोकसभा सीट से पहली बार 1996 में जीतने वाले इस नेता ने कहा कि भाजपा अब अटल और आडवाणी की पार्टी नहीं रही, पार्टी में अब एक शख्स का राज चल रहा है।

उन्होंने नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना ही कहा कि पार्टी में एक शख्स का कब्जा बढ़ता जा रहा है, जिससे वह उकता गए थे। अशोक ने कहा कि वह भाजपा से चार दशकों से अपना नाता मजबूरी में तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


वाजपेयी सरकार के दौरान वे उपभोक्ता मामलात मंत्रालय, खाद्य और मानव संसाधन मंत्रालय में राज्यमंत्री भी रहे। 1

998 में वे उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों से जीते थे। वहीं, देशभर में सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले टॉप टेन सांसदों में शामल रहे थे।

भाजपा से अशोक का अलग होना, भाजपा के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

मुलायम ने किया स्वागत

bjp leader ashok pradhan joined sp

इस दौरान लखनऊ में सपा के प्रदेश के कार्यालय पर एक प्रेंस कांफ्रेंस का आयोजन हुआ।

सपा सुप्रीमो ने अशोक प्रधान का जबर्दस्त ढंग से स्वागत किया। इतना ही नहीं मुलायम ने हाथों-हाथ उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव भी बना दिया।

मुलायम ने कहा कि प्रधान के आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। मुलायम ने कहा, पार्टी में उनका स्वागत है, अभिनंदन है।

मुलायम ने कहा कि पार्टी में जो भी नया आता है, वह खुद को नया नहीं समझे और मिलकर एकसाथ काम करें। पार्टी किसी के साथ भेदभाव नहीं करती हैं।

मुलायम ने भी कोसा भाजपा को

bjp leader ashok pradhan joined sp

इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल ‌बिहारी वाजपेयी जब से निशक्त हुए तब से पार्टी में एक अलग तरह की राजनीति शुरू हो गई।

उन्होंने कहा कि पार्टी में बड़े-बुजुर्ग नेताओं की किनारे पर किया जा रहा है।

भाजपा की असलियत हर कोई जानने और समझने लगा है। अटल और आडवानी के बाद पार्टी पर किसका कब्जा हो, इसकी राजनीति भाजपा में देखने को मिल रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों और भी लोग सपा में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed