{"_id":"61be38d581826851c6509eb8","slug":"bjp-jan-vishwas-yatras-from-today-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: भाजपा की जन विश्वास यात्राएं आज से, छह जगहों से होगी शुरुआत, शीर्ष नेताओं ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: भाजपा की जन विश्वास यात्राएं आज से, छह जगहों से होगी शुरुआत, शीर्ष नेताओं ने संभाली कमान
Sun, 19 Dec 2021 10:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:28 AM IST
सार
जेपी नड्डा अंबेडकरनगर और योगी मथुरा से करेंगे रवाना। अन्य की जिम्मेदारी राजनाथ, शिवराज, गडकरी व स्मृति को।
विज्ञापन
बीजेपी जन विश्वास यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की जन विश्वास यात्रा की शुरुआत रविवार को एक साथ अंबेडकरनगर, मथुरा, बिजनौर, झांसी, बलिया और गाजीपुर से होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अंबेडकरनगर इस यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उनके साथ पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर भी मौजूद रहेंगे। मथुरा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यात्रा को रवाना करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में बताया कि अंबडेकरनगर से शुरू होने वाली यात्रा अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी होते हुए लखनऊ के काकोरी में समाप्त होगी। मथुरा से यात्रा अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत होते हुए बरेली में समाप्त होगी।
विज्ञापन
बिजनौर के विदुर कुटी से यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान करेंगे। यह मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल से होते हुए रामपुर में समाप्त होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति झांसी से यात्रा को रवाना करेंगी।
विज्ञापन
यह ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात होते हुए कानपुर में समाप्त होगी। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बलिया से यात्रा का शुभारंभ करेंगे जो मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर होते हुए बस्ती तक जाएगी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गाजीपुर से यात्रा का शुभारंभ करेंगी। मौके पर श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व कानून मंत्री ब्रजेश पाठक उपस्थित रहेंगे। यात्रा चंदौली, सोनभद्र, मिर्र्जापुर, प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, भदोही, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर होते हुए अमेठी में समाप्त होगी।
सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे
स्वतंत्रदेव ने कहा कि 2017 के चुनावों से भाजपा ने पूर्ववर्ती सरकार की खामियों को उजागर करने के लिए यात्रा निकाली थी। इस बार अपनी सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी यात्राएं 403 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेंगी।