फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP issued candidates list of third phase for panchayat Election 2021.

यूपी पंचायत चुनाव: भाजपा ने तीसरे और चौथे चरण के लिए 691 उम्मीदवारों की सूची घोषित की

Thu, 08 Apr 2021 10:17 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Apr 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
BJP issued candidates list of third phase for panchayat Election 2021.
प्रतीकात्मक तस्वीर

भाजपा ने पंचायत चुनाव के तीसरे और चौथे चरण की 19 जिला पंचायतों के कुल 691 उम्मीदवारों की सूची घोषित की है। पार्टी ने जिला पंचायत चुनाव के जरिये विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पश्चिम से पूर्वांचल तक पिछड़े वोट बैंक को साधने की रणनीति बनाई है। पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों और संगठन व सरकार में समायोजन से वंचित रहे नेताओं व उनके परिवारजन को पंचायत चुनाव के मैदान में उतारा है।

विज्ञापन


तीसरे चरण के 20 जिलों में से 14 जिलों के 507 उम्मीदवारों की घोषणा की है। चौथे चरण के 17 जिलों में से 5 जिला पंचायतों के 184 उम्मीदवारों की घोषणा की है। तीसरे चरण के 20 जिलों में से 11 जिलों में जिला पंचायत सदस्य के वार्डों में उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। पीलीभीत जिला पंचायत के 34, कासगंज के 23, फिरोजाबाद के 33, औरेया के 23, कानपुर देहात के 32, जालौन के 25, हमीरपुर के 17, फतेहपुर के 46, अमेठी के 36, चंदौली के 35 और मिर्जापुर के 44 वार्डों में उम्मीदवार घोषित किए हैं। इसी प्रकार सिद्धार्थनगर के 45, देवरिया के 56 और बलिया के 58 जिला पंचायत वार्डों में उम्मीदवार घोषित किए हैं। पार्टी ने चंदौली से पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा को चहनिया द्वितीय वार्ड से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य और चंदौली के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह पटेल की पत्नी अनिता पटेल को नियामता तृतीय वार्ड से उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


चौथे चरण के 17 जिलों में से फर्रुखाबाद जिला पंचायत के 30, बांदा के 30, सोनभद्र के 31, गाजीपुर के 67 और कौशांबी जिला पंचायत के 26 वार्डों में उम्मीद्वार घोषित किए गए हैं। तीसरे और चौथे चरण के उम्मीदवार चयन के लिए बुधवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सुबह से देर रात तक मंथन चला। काशी, गोरखपुर, अवध, पश्चिम, ब्रज और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रों की ओर से मिले उम्मीदवारों के पैनल पर पार्टी ने अपने फीडबैक के आधार पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और पंचायत चुनाव प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद तीसरे और चौथे चरण के कुल 16 जिला पंचायतों में पार्टी उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें, पूरी लिस्ट

जिला कासगंज के उम्मीदवारों की सूची

जिला औरैया के उम्मीदवारों की सूची

जिला कानपुर देहात के उम्मीदवारों की सूची

जिला जालौन के उम्मीदवारों की सूची

जिला पीलीभीत के उम्मीदवारों की सूची

जिला गाजीपुर के उम्मीदवारों की सूची

जिला सोनभद्र के उम्मीदवारों की सूची

जिला मिर्जापुर के उम्मीदवारों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed