फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP is trying to change the flag of India says Akhilesh Yadav.

भारत का झंडा बदलने की साजिश की जा रही है: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

Sun, 17 Jan 2021 04:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 Jan 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
BJP is trying to change the flag of India says Akhilesh Yadav.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी देश का बड़ा और राजनीतिक हैसियत वाला राज्य है। आने वाले दिनों में यहां साजिश व षडयंत्र की राजनीति होगी। वह सब होगा जो पहले नहीं देखा है। देश में जिस तरह का प्रचार हो रहा है, उससे लगता है कि भारत का झंडा बदलने की साजिश हो रही है।

विज्ञापन


सपा मुख्यालय में मेरठ की मेयर सुनीता वर्मा, उनके पति और हस्तिनापुर के पूर्व विधायक योगेश वर्मा समेत कई पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पार्षद, जिला पंचायत सदस्य व पूर्व प्रमुखों ने अखिलेश के समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा षड़यंत्रकारी, जातिवादी पार्टी है। उसका काम नफरत फैलाना है। भाजपा राज में किसान दुखी है। कृषि कानूनों से उन्हें लूट लिया जाएगा। तीनों कानून वापस होने चाहिए। उन्होंने किसान आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सपा डॉ. आंबेडकर और डॉ. लोहिया की विचारधारा पर चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंदे को राजनीतिक कार्यक्रम न बनाए भाजपा

विपक्षी नेताओं से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांगने की मंदिर ट्रस्ट की इच्छा पर अखिलेश ने कहा कि कोरोना काल न होता तो पता नहीं कितने लोग अब तक चंदा मांगने आ गए होते। नवरात्र में चंदा लिया जाता है।

उन्होंने कहा कि हर धर्म में चंदा लेने की अलग-अलग व्यवस्था है। भाजपा इसे राजनीतिक कार्यक्रम बनाना बंद करें। हम हिंदू हैं। वेदों, गीता, रामायण में चंदा शब्द का जिक्र नहीं है। हम जहां भी मंदिर में गए दक्षिणा दी।

गरीबों को कब लगेगा टीका, मुफ्त देंगे या नहीं

अखिलेश ने एक सवाल के जवाब में कहा कि टीकाकरण शुरू होने की खुशी है। हमने कभी विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों पर सवाल नहीं उठाए। टीके के संबंध में जो आशंका व्यक्त की जा रही हैं, उनका निराकरण होना चाहिए। सरकार बताए कि गरीब को कब वैक्सीन सुविधा मिलेगी। वैक्सीन मुफ्त मिलेगी या नहीं। एक साल बाद जब हमारी सरकार आएगी तब सबकों मुफ्त वैक्सीन देंगे।

विजय, दाऊद समेत ये हुए शामिल

सुनीता वर्मा और योगेश वर्मा के अलावा ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) के पूर्व विधायक विजय यादव, लखीमपुर के पूर्व सांसद दाऊद अहमद, शाहजहांपुर के पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, बरेली के पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, अलीगढ़ की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर बसपा छोड़कर सपा में आए है।

सपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में रमेश पांडेय जहूराबाद (गाजीपुर) इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप वर्मा, सुनील लोधी, पिछड़ा वर्ग आयोग के डॉ. अफरोज कृष्ण चंद्र मौर्य मिर्जापुर, राजेश कुमारी, कोरी संदीप वर्मा उल्लेखनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed