{"_id":"609d3d1152cf6e3f7b52cfb3","slug":"bjp-is-campaigning-to-discredit-the-opposition-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्षियों को बदनाम करने का अभियान चला रही भाजपा : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्षियों को बदनाम करने का अभियान चला रही भाजपा : अखिलेश
Thu, 13 May 2021 08:22 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 13 May 2021 08:22 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि कोरोना महामारी में कालाबाजारी और महंगाई से लोग त्रस्त हैं। सरकार लोगों की समस्या का कोई समाधान नहीं कर रही है। उल्टा भाजपा द्वारा विपक्षी नेताओं को बदनाम करने का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि कोरोना महामारी में कालाबाजारी और महंगाई से लोग त्रस्त हैं। सरकार लोगों की समस्या का कोई समाधान नहीं कर रही है। उल्टा भाजपा द्वारा विपक्षी नेताओं को बदनाम करने का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार शायद यह समझती है कि जनता की आंखों पर झूठ का पर्दा डाल देगी पर ऐसा नहीं होगा। ऑक्सीजन की कालाबाजारी, दवाओं और इंजेक्शनों में मुनाफाखोरी और अस्पतालों में लूट की सच्चाई रोज ही दिख रही है। ऊपर से जनता को त्रस्त करने के लिए डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलेंडर पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाकर 50 रुपये महंगा कर दिया है। बाजार में खाद्य पदार्थों, फल सब्जियों के दाम अचानक बढ़ गए हैं। रोज की कमाई से पेट भरने वालों को नमक रोटी भी नसीब नहीं हो रही है। आपातकाल में भी शासन, प्रशासन और शराब माफिया का सिंडीकेट खुलेआम जहरीली शराब बिकवा रहा है। जनता इसका जवाब देगी।
विज्ञापन