{"_id":"653979979c5e3e7fc802546a","slug":"bjp-held-awadh-region-meeting-for-election-strategy-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : भाजपा की अवध बैठक में महामंत्री की हिदायत- संगठन के कामकाज में दिलचस्पी दिखाएं सांसद और विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : भाजपा की अवध बैठक में महामंत्री की हिदायत- संगठन के कामकाज में दिलचस्पी दिखाएं सांसद और विधायक
Thu, 26 Oct 2023 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 26 Oct 2023 06:36 AM IST
सार
नैमिषारण्य में भाजपा के अवध क्षेत्र की बैठक में सांसदों और विधायकों को पार्टी के कामकाज में दिलचस्पी लेने के निर्देश दिए गए। उन्हें मतदाता बढ़ाने से लेकर संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय रहने को कहा गया।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के अवध क्षेत्र के सांसद और विधायक पार्टी के कार्यक्रमों में दिलचस्पी दिखाएं। वोटर चेतना अभियान के तहत मतदाता बढ़ाने से लेकर दलित सम्मेलन और महिला सम्मेलन में भी सक्रिय रहें। सीतापुर स्थित नैमिषारण्य में बुधवार को भाजपा के अवध क्षेत्र की बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने यह बात कही।
विज्ञापन
भाजपा के दलित सम्मेलन, महिला सम्मेलन और वोटर चेतना अभियान के जरिये लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए अवध क्षेत्र के सांसद, विधायक, एमएलसी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और अग्रिम मोर्चों के पदाधिकारियों की तीन चरण में बैठक रखी गई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश नेतृत्व को फीडबैक मिल रहा है कि विधायक और सांसद संगठनात्मक कार्यक्रमों में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इससे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चल रहे कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
महामंत्री संगठन ने कहा कि सभी विधायकों को मतदाता बढ़ाने के लिए फार्म -6 भेजे गए हैं। विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार मतदाता बढ़ाने में सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि संगठन के साथ मिलकर कामकाज में सहयोग करें। प्रत्येक बूथ पर एक भी 18 वर्ष से अधिक आयु का व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
जिलाध्यक्षों की क्लास: धर्मपाल सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने अवध क्षेत्र के जिलाध्यक्षों की भी क्लास ली। जिलाध्यक्षों से लोकसभा चुनाव की तैयारी, तीनों प्रमुख कार्यक्रमों की तैयारी के साथ जमीनी स्थिति पर बात की गई। धर्मपाल सिंह ने कहा कि जिलाध्यक्ष संगठन के कामकाज को गंभीरता से लें। दोनों नेताओं ने अवध क्षेत्र की हारी हुई लहरपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारियों, मंडल अध्यक्ष और संयोजकों से क्षेत्र की चुनावी स्थिति पर चर्चा की।
2 नवंबर को स्मृति उपवन में होगा दलित सम्मेलन
कमलेश मिश्रा ने बताया कि एससी मोर्चे का दलित सम्मेलन 2 नवंबर को लखनऊ स्थित स्मृति उपवन में होगा। सम्मेलन में विधायकों को प्रत्येक बूथ से पांच दलित और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से दो हजार की संख्या में दलित वर्ग के लोगों को लाने का लक्ष्य दिया गया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को साधने के लिए बूथ स्तर पर महिला चेतना यात्रा निकालने और विधानसभा स्तर पर डेढ़ से दो हजार महिलाओं का सम्मेलन करने का लक्ष्य दिया। महामंत्री संगठन ने कहा कि दलित बस्तियों में जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएं।
कई विधायक और सांसद नहीं पहुंचे
अवध के 16 लोकसभा क्षेत्रों में से 13 में भाजपा के सांसद हैं। इनमें से गोंडा, कैसरगंज, अयोध्या और उन्नाव के सांसद बैठक में नहीं पहुंचे। लखनऊ के सांसद एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी दिल्ली में व्यस्त होने के कारण बैठक में उपस्थित नहीं हुए। करीब 25 से अधिक विधायक भी बैठक में शामिल नहीं हुए। हालांकि कुछ विधायक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव में भेजे गए हैं।
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, राज्यमंत्री सतीश शर्मा, रजनी तिवारी, सुरेश राही, नितिन अग्रवाल सहित अन्य बैठक में मौजूद रहे। प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, अनूप गुप्ता, प्रियंका रावत भी बैठक में मौजूद रहीं। बैठक का संचालन राहुल राज रस्तोगी ने किया।