{"_id":"62c80d341cdade23180209a5","slug":"bjp-held-a-meeting-of-state-office-bearers-district-presidents-and-district-in-charges-for-preparations-of-2024-lok-sabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"2024 को लेकर भाजपा की बैठक: तैयार की गई कार्ययोजना, योगी बोले- कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर बताएं सरकार की योजना व उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2024 को लेकर भाजपा की बैठक: तैयार की गई कार्ययोजना, योगी बोले- कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर बताएं सरकार की योजना व उपलब्धियां
Fri, 08 Jul 2022 04:25 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 08 Jul 2022 04:25 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दें और उपलब्धियों को बताएं। सरकार ने 100 दिन का जो लक्ष्य तय किया था, उसे शत प्रतिशत पूरा किया है।
विज्ञापन
बैठक में शामिल हुए सीएम योगी समेत अन्य नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारियों की बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर संगठन की कार्ययोजना तैयार की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई मानता नहीं था कि भाजपा आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव जीत सकती है लेकिन केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और कार्यकर्ताओं की मेहनत व सकारात्मक सोच से उपचुनाव में जीत मिली।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दें और उपलब्धियों को बताएं। सरकार ने 100 दिन का जो लक्ष्य तय किया था, उसे शत प्रतिशत पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कार्यकर्ता और पदाधिकारी संगठन की मर्यादा में रहकर काम करें। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा बयान न दें, जिससे संगठन कटघरे में खड़ा हो।
महामंत्री सुनील बंसल ने कहा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय कार्यसमिति में पारित हुए प्रस्ताव प्रस्तुत किए।