फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP government is behaving in a big way towards farmers: Priyanka

किसानों के प्रति हैवानियत से पेश आ रही है भाजपा सरकार : प्रियंका

Thu, 26 Nov 2020 08:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 26 Nov 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
BJP government is behaving in a big way towards farmers: Priyanka
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों पर बर्बरतापूर्वक वाटर कैनन चलाने की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा को किसान विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के प्रति हैवानियत से पेश आ रही है।
विज्ञापन


प्रियंका ने ट्वीट किया ‘किसानों से समर्थन मूल्य छीनने वाले कानून के विरोध में किसान की आवाज सुनने की बजाय भाजपा सरकार उन पर भारी ठंड में पानी की बौछार मारती है। किसानों से सब कुछ छीना जा रहा है। पूंजीपतियों को थाल में सजाकर बैंक, कर्जमाफी, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि अन्नदाताओं के खिलाफ  लाठी-गोली चलाने वाली भाजपा सरकार मेहनतकश समुदाय का दर्द क्या जाने? कोरोना काल में जहां अडानी-अंबानी की आय 150 गुना बढ़ी है, वहीं योगी सरकार में गन्ना मूल्य में कोई भी वृद्धि नहीं हुई है जबकि बिजली, उर्वरक, कीटनाशक, डीजल आदि की वजह से उत्पादन लागत बढ़ी है। किसानों को गन्ने का पिछला भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। इससे साफ है कि भाजपा सरकारों के एजेंडे में किसान, मजदूर कभी था ही नहीं। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून किसानों के हितों पर कुठाराघात हैं। इसके चलते किसान आंदोलन करने के लिए विवश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बिचौलियों, कालाबाजारियों की पौ बारह

लल्लू ने कहा कि नए कृषि कानूनों में एमएससी खत्म किए जाने से बिचौलिये और कालाबाजारी करने वालों के पौ बारह हैं। आवश्यक खाद्य वस्तुएं, आलू, प्याज, तेल, तिलहन, दलहन के दाम आसमान छू रहे हैं। आम लोगों में हाहाकार मचा है। कोरोना की वजह से लाखों लोग अपनी नौकरी व रोजगार खो चुके हैं। जो रोजगार में हैं, उनके वेतन में कटौतियां हो रही हैं। ऐसे में आवश्यक वस्तुओं की बढ़ी कीमतें लोगों की जेबों पर डाका डाल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed