फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP first time win mohanlalganj seat

हर राउंड में बदलते रहे समीकरण, पहली बार भाजपा ने चखा जीत का स्वाद

Fri, 11 Mar 2022 02:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 02:58 AM IST
विज्ञापन
BJP first time win mohanlalganj seat
मोहनलालगंज सुरक्षित विधानसभा सीट पर पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने जीत का स्वाद चखा है। हालांकि हर राउंड की गिनती में समीकरण बदलते रहे। कभी सपा तो कभी भाजपा का पलड़ा भारी नजर आ रहा था। हालांकि अंत में भाजपा के अमरेश कुमार ने सपा से यह सीट 16,548 वोटों से जीत ली।
विज्ञापन

अमरेश कुमार को जहां 1,07,089 मत मिले, वहीं समाजवादी पार्टी की सुशीला सरोज को 90,541 वोट मिले। जबकि बहुजन समाज पार्टी के देवेंद्र कुमार पासी 31,623 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। सुबह लगभग 8.30 बजे मतगणना शुरू हुई। पहले चरण की मतगणना में सपा की सुशीला सरोज आगे थीं। सुशीला को 3591 और भाजपा के अमरेश कुमार को 2920 मत मिले थे। मतगणना शुरू होने के साथ ही सुशीला सरोज और अमरेश कुमार दोनों मतगणना स्थल पर मौजूद थे। वहीं दूसरे राउंड में ही अमरेश ने बाजी पलटी और 3704 मत पाकर आगे हो गए जबकि सुशीला को 3429 मत मिले। यह स्थिति तीसरे, चौथे राउंड में बनी रही।
विज्ञापन

मगर पांचवें चरण में फिर 3772 वोट पाकर सुशीला आगे और 2741 वोट पाकर अमरेश पीछे हो गए। यह बढ़त सुशीला ने छठवें, सातवें व आठवें राउंड तक बनाए रखी। नौवें में फिर अमरेश 3735 मत पाकर आगे और 2380 पाकर सुशीला पीछे हो गईं। इसके बाद फिर अमरेश ने 12वें राउंड तक बढ़त बनाई। 13वें राउंड में फिर सुशीला 3283 मत पाकर आगे और 2858 मत पाकर पीछे हुए। लेकिन इसके अगले ही चरण में अमरेश जब आगे बढ़े तो फिर सुशीला को आगे नहीं जाने दिया और हर राउंड में उनकी बढ़त का अंतर बढ़ता गया। 20वें राउंड में अमरेश सुशीला से लगभग 5000 और 22वें राउंड में लगभग 7000 मतों से आगे हो गए। इसके बाद हर राउंड में अमरेश का अंतर बढ़ता गया और सुशीला 20वें राउंड के बाद ही मतगणना स्थल से चली गईं। वहीं अमरेश समर्थकों का उत्साह बढ़ता गया जो बाद में जीत में तब्दील हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चुनाव में तीसरे स्थान पर रहा था भाजपा समर्थित प्रत्याशी
खास बात यह कि पिछले चुनाव के मुकाबले इस सीट पर बाजी पूरी तरह पलटी नजर आई। पिछले चुनाव में जहां यह सीट सपा के अंबरीष पुष्कर के पास थी, जिनको 71574 मत मिले थे। वहीं दूसरे स्थान पर बसपा के राम बहादुर थे, जिनको 71044 मत मिले थे। इस तरह उनकी जीत का अंतर भी मात्र 540 मतों का था। जबकि भाजपा समर्थित आरके चौधरी को 55,684 मत मिले थे। किंतु पिछली बार तीसरे स्थान पर रही भाजपा इस बार सीधे न सिर्फ पहले स्थान पर आई बल्कि उसकी जीत का अंतर भी काफी ज्यादा रहा। इस बार बसपा प्रत्याशी को मात्र 31,623 मत मिले। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार बसपा के वोट भाजपा में गया। वहीं सपा को प्रत्याशी बदलने का खामियाजा भी भुगतना पड़ा। भाजपा समर्थकों का कहना है कि पिछली बार भी भाजपा ने अपना प्रत्याशी न देकर खामियाजा भुगता था। अगर भाजपा सीधे लड़ती तो शायद पिछली बार भी परिणाम कुछ और होता।

हर वर्ग के लिए करूंगा काम
मैं अब बिना भेदभाव हर वर्ग की जनता के विकास के लिए काम करूंगा। जनता के हर दुख-दर्द को दूर करने का प्रयास करूंगा। सरकार के अच्छे कामों और जनता के बीच की उपस्थिति ने हमें जीत दिलाई है। क्षेत्र में कन्या डिग्री कॉलेज खुलवाना और सड़कें ठीक करवाना मेरी प्राथमिकता में है।
- अमरेश कुमार, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed