{"_id":"65f8f43b58f9d0c7a80a4b9c","slug":"bjp-first-list-up-2024-election-bjp-can-change-candidates-on-these-seats-also-2024-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपा इन सीटों पर बदलेगी उम्मीदवार! पीलीभीत से इन्हें मिल सकता है टिकट, मां-बेटे में से सिर्फ एक को मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपा इन सीटों पर बदलेगी उम्मीदवार! पीलीभीत से इन्हें मिल सकता है टिकट, मां-बेटे में से सिर्फ एक को मौका
Tue, 19 Mar 2024 10:00 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:00 AM IST
सार
UP Lok Sabha Chunav 2024: दिल्ली में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में उत्तर प्रदेश की 25 सीटों पर प्रत्याशियों के चयन पर चर्चा हुई। कई मौजूदा सांसदों का टिकट कट सकता है। अपना दल (एस) को मिर्जापुर और राबर्टसगंज सीट ही मिलेगी।
विज्ञापन
BJP can change candidates
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP BJP Candidate List: दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में यूपी की 25 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन पर मंथन किया गया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई बैठक में भाजपा के साथ ही सहयोगियों की दी जाने वाली सीटों पर भी चर्चा हुई।
सूत्रों के मुताबिक बाराबंकी में उपेन्द्र रावत के स्थान पर नया चेहरा उतारने पर सहमति बनी है। वहीं एनडीए की सहयोगी अपना दल (एस) को उनकी पुरानी सीट मिर्जापुर और राबर्टसगंज (सुरक्षित) सीट ही दी जाएगी। वहीं, कुछ मौजूदा सांसदों का टिकट काट कर नए चेहरों को देने की भी चर्चा हुई।
बता दें कि भाजपा ने अब तक यूपी में लोकसभा के 51 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। दो सीटें रालोद और एक सीट सुभासपा को दी गई है। जबकि दो सीट अपना दल (एस) को दी जानी है। ऐसे में भाजपा के कोटे की शेष बची 24 सीटों पर उम्मीदवार तय करने को लेकर सोमवार को भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन
इसके अलावा बाराबंकी सीट से उम्मीदवार बनाए गए उपेन्द्र रावत से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद उनके स्थान पर दूसरा उम्मीदवार उतारने पर भी चर्चा हुई। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, महामंत्री (संगठन ) धर्मपाल के अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी मौजूद रहे।

वहीं, पार्टी सूत्रों का कहना है कि पार्टी वरुण के बजाय मेनका को सुल्तानपुर से उतारने पर विचार कर रही है। जबकि पीलीभीत से जितिन प्रसाद और केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा के नाम पर चर्चा हुई। इसी प्रकार बरेली से संतोष गंगवार के स्थान पर महापौर उमेश गौतम और हरिशंकर गंगवार के नाम पर विचार किया गया।
इन सीटों पर भी बदल सकते हैं उम्मीदवार
- बाराबंकी सीट पर मौजूदा सांसद उपेन्द्र रावत के स्थान पर पूर्व नौकरशाह राम बहादुर और पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश को चुनाव लड़ाया जा सकता है।
- रायबरेली से सपा विधायक मनोज पाण्डेय और कैसरगंज से बृजभूषण सिंह की पत्नी केतकी देवी सिंह या लड़के करण भूषण सिंह मैदान में उतारे जा सकते हैं।

- मेरठ सीट पर अभिनेता अरुण गोविल, कुमार विश्वास और कैंट विधायक अमित अग्रवाल और गाजियाबाद सीट पर मौजूदा सांसद जनरल वीके सिंह के साथ ही अनिल अग्रवाल या अनिल जैन के नाम पर भी चर्चा हुई।
- प्रयागराज से पूर्व नौकरशाह संजय मिश्रा और अभिलाषा नंदी तो गाजीपुर से मनोज सिन्हा के बेटे अभिनव सिन्हा के नाम पर चर्चा हुई।
- देवरिया से मौजूदा सांसद रमापति राम त्रिपाठी को दोबारा मौका देने पर तो बलिया सीट से नीरज शेखर या आनन्द स्वरूप शुक्ला के नाम पर विचार किया गया।
- कानपुर सीट से मौजूदा सांसद सत्यदेव पचौरी की बेटी नीतू सिंह और सतीश महाना के नाम पर विचार किया गया और मैनपुरी सीट पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को लड़ाने पर रायशुमारी की गई।
- सहारनपुर सीट पर पूर्व मंत्री सुरेश राणा और राघव लखन पाल के नाम पर चर्चा की गई।