फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP expelled its 35 rabels from the party.

यूपी निकाय चुनाव: भाजपा ने 35 बागियों को छह साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

Mon, 01 May 2023 10:02 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 01 May 2023 10:02 PM IST
सार

भाजपा ने यूपी निकाय चुनाव में बागियों को चेतावनी देने के बाद कड़ी कार्रवाई की है। भाजपा ने 35 बागियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

विज्ञापन
BJP expelled its 35 rabels from the party.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा को छोड़कर निर्दलीय निकाय चुनाव में भाग्य आजमा रहे 35 बागियों को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सोमवार को भाजपा संगठन ने इन बागियों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। वहीं सपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री अमित त्रिपाठी और महिला आयोग की सदस्या माला द्विवेदी को भाजपा की सदस्यता समर्थकों संग दी गई।

विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बागियों के निष्कासन का आदेश सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर जारी कर दिया। आदेश में कहा गया है कि नगर निगम चुनाव में पार्टी के तय पार्षद प्रत्याशियों के खिलाफ ये सदस्य निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। कुछ जहां खुद चुनावी मैदान में हैं तो कुछ के परिजनों को पार्टी के तय प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने की जानकारी संगठन को मिली है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते इनको निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव: उपमुख्यमंत्री केशव ने मांगा वोट, बोले- विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनना जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ड्यूटी से गैरहाजिर दो डॉक्टर बर्खास्त, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर हुई कार्रवाई


निष्कासित होने वालों में निवर्तमान पार्षद दिलीप श्रीवास्तव, अमित मौर्या के अलावा सुभाषिनी मौर्या, सुरेश अवस्थी और अनुराग पांडेय का नाम शामिल है। सुभाषिनी मौर्या खुद अमित मौर्या की परिजन हैं। वहीं सुरेश अवस्थी की पत्नी और अनुराग पांडेय की मां पार्षद थीं। इनके अलावा अमित सोनकर लालकुआं वार्ड, भारत राजपूत बालागंज, विजय मिश्रा आलमनगर, आदित्य कुमार गौड़ फैजुल्लागंज-३, रंजना मिश्रा व उत्तम मिश्रा व मनोज शर्मा विद्यावती-1, सुरेंद्र रावत सरोजनीनगर-2, अंजली सिंह लोहियानगर, रिंकू जायसवाल व सुमन जायसवाल नजरबाग यदुनाथ सान्याल, नंदिनी मिश्रा रफी अहमद किदवई, रुद्रदेव दुबे व ममता सिंह व संतोष सिंह सेंगर खरिका -2, ममता रोहित व राजकुमार रोहित श्रद्धेय अटल बिहारी, विष्णु अवस्थी हैदरगंज-2, राजेश वर्मा हैदरगंज-1, कल्लू चौरसिया व अमित जायसवाल कन्हैया माधवपुर-2, सुनील शुक्ला अंबरगंज, नवीन चौधरी लाल बहादुर शास्त्री-2, अमित शुक्ला बाबू जगजीवन राम, केके शुक्ला गुरुनानक, रामू सान्याल लालकुआं, अवधेश गुप्ता बाबू बनारसी दास, अर्जुन सोनकर लालजी टंडन, सूर्यपाल सिंह मोतीलाल नेहरू चंद्रभानु गुप्तनगर को निष्कासित किया गया है।

अमित त्रिपाठी, माला द्विवेदी भाजपा में शामिल
मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल के हलवासिया कोर्ट स्थित कार्यालय में सोमवार को महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा व महामंत्री त्रिलोक अधिकारी ने सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे अमित त्रिपाठी व महिला आयोग की सदस्या रहीं माला द्विवेदी सहित कई को सदस्यता दिलाकर भाजपा में शामिल कराया। मुकेश शर्मा ने पटका पहनाकर भाजपा में उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed