फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP executive meet in Lucknow.

भाजपा ने यूपी चुनाव के लिए भरी हुंकार, मोदी ही लगाएंगे पार

Sat, 02 Apr 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 02 Apr 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
 BJP executive meet in Lucknow.
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी - फोटो : amar ujala

भाजपा लोकसभा चुनाव के फॉर्मूलों से ही वर्ष 2017 की चुनावी लड़ाई लड़ेगी। मोदी के काम और उनके चेहरे को आगे रखकर ही कार्यकर्ता वोट मांगेंगे।

विज्ञापन


पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की शुक्रवार को गोमतीनगर विस्तार स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल में हुई बैठक में यह साफ कर दिया गया। बैठक में मोदी के कामों का गुणगान हुआ तो अखिलेश सरकार की नाकामियों का बखान।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की तरह दीवार लेखन, बूथ मैनेजमेंट और सेक्टर प्रबंधन पर जोर दिया गया। माथुर और कलराज मिश्र ने नसीहत दी कि इस चुनावी समर में कामयाबी हासिल करनी है तो सामूहिकता से जुटना होगा। छोटी-मोटी बातों को भूलकर पार्टी को जिताने के लिए लगना होगा। ढिलाई नहीं चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनौतियों से निपटने से ही मिलेगी सत्ता

 BJP executive meet in Lucknow.
ओम माथुर - फोटो : amar ujala

माथुर और कलराज मिश्र ने मोदी के काम के साथ सामने खड़ी चुनौतियां से निपटने के लिए प्रतिनिधियों को आगाह किया। बैठक में एक बार फिर मतभेदों व खींचतान से पार्टी के न उबरने की पीड़ा उभरी।

कलराज ने कहा कि सोचना होगा कि सपा सरकार से त्रस्त जनता विकल्प के रूप में बसपा की चर्चा क्यों कर रही है? भाजपा की चर्चा क्यों नहीं हो रही है? क्या भाजपा कमजोर है?

2017 का चुनाव जीतना है तो इस बात को चुनौती के रूप में लेना होगा। माथुर ने कहा कि ढिलाई नहीं चलेगी। मंडल से लेकर प्र्रदेश तक हर कार्यकर्ताओं को काम की जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि मोदी ने 2014 में नतीजों के बाद खुद कहा था कि यह जीत किसी नेता और कार्यकर्ता की नहीं बल्कि जनता की है।

माथुर और कलराज ने खींचतान और मतभेदों से भी आगाह किया। कलराज ने कहा कि जब-जब सामूहिकता के साथ चुनाव लड़ा गया, तब-तब पार्टी को जीत मिली है। राष्ट्रभक्ति और देशभक्ति को सामूहिकता से जोड़ दीजिए। छोटी-छोटी बातों को भूलकर सिर्फ पार्टी की जीत के लिए जुट जाइए।

राष्ट्रवाद से कोई समझौता नहीं करेगी भाजपा

 BJP executive meet in Lucknow.

बैठक में राष्ट्रवाद की आड़ में हिंदुत्व को धार देने पर भी चर्चा हुई। माथुर ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद से कोई समझौता नहीं करने वाली। इसलिए कार्यकर्ता भी पूरी ताकत से राष्ट्रवाद के मुद्दे को जनता के बीच ले जाएं।

लोगों को बताएं कि मोदी प्रधानमंत्री न होते तो जापान के प्रधानमंत्री से गंगा की आरती कोई दूसरा नहीं करा सकता था। यह भी बताएं कि योग को दुनिया भर में मान्यता दिलाना क्या किसी और प्रधानमंत्री के लिए संभव था। चुनाव का इंतजार न करिए। इन बातों को जनता के बीच ले जाइए।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि लोगों को बताइए कि सपा और बसपा वालों ने मौतों का सांप्रदायीकरण कर दिया है। एक वर्ग विशेष को ज्यादा सहायता दी जाती है, लेकिन किसी हिंदू की हत्या पर सरकार के हाथ सिमट जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों तक बसपा के दलित प्रेम का सच पहुंचना चाहिए।

कार्यकर्ता लोगों को बताएं कि हाथरस में गौरव खटिक और आगरा में अरुण माहौर की हत्या पर बसपा के किसी नेता को इनके परिवारों की मदद की चिंता नहीं सताती है, लेकिन बिसहरा में नसीमुद्दीन सिद्दीकी को रुपया लेकर भेजा जाता है।

इन कार्यक्रमों के द्वारा जनता से जुड़ेगी भाजपा

 BJP executive meet in Lucknow.
बैठक में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता - फोटो : amar ujala

लोकसभा चुनाव की तर्ज पर ही प्रदेश में चुनावी माहौल बनाने के लिए एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाने का निर्णय हुआ। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि पूरे प्रदेश में 7 से 14 अप्रैल तक 1.14 लाख बूथों पर जहां पार्टी के सदस्य बने हैं, दीवार लेखन किया जाएगा। साथ ही  कार्यकर्ता अपने वाहनों में झंडा व स्टीकर लगाकर एक साथ घूमें। इससे माहौल बनेगा।

डॉ. अंबेडकर के जन्मदिन पर 14 अप्र्रैल को सभी जगह समरसता दिवस मनाकर मोदी सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए किए गए कल्याणकारी कामों की जानकारी दें।

बैठक में 14 से 24 अप्रैल तक सामाजिक समरसता पखवारे के तहत दलित बस्तियों में जनजागरण अभियान चलाने का भी फैसला किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर और 23 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर भी कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया।

इस तरह किया जाएगा बूथ मैनेजमेंट

 BJP executive meet in Lucknow.
लखनऊ के महापौर दिनेश शर्मा व अन्‍य - फोटो : amar ujala

माथुर ने चुनावी लड़ाई के लिए सेक्टर प्रबंधन पर जोर दिया। कहा 15 बूथों को मिलाकर सेक्टर बनाएं और सेक्टर को फोकस करके बाकी के काम करें। उन्होंने इस बैठक के एक सप्ताह के भीतर जिलों में बैठक करने के निर्देश दिए।

इसके बाद मंडलों की बैठक करके सेक्टरों का खाका खींचने को कहा। फिर जिला पदाधिकारियों को एक-एक सेक्टर को फोकस करने की जिम्मेदारी दी जाए। बैठक में कल्याण सिंह, केशरीनाथ त्रिपाठी और राजनाथ सिंह को छोड़कर सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, विधान मंडल दल के नेता सुरेश खन्ना और विधान परिषद में पार्टी के नेता हृदयनारायण दीक्षित,  केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, डॉ. महेश शर्मा, साध्वी निरंजन ज्योति, संजीव बालियान और मनोज सिन्हा समेत संगठन के सभी प्रदेश सहप्रभारी मौजूद थे।

उद्घाटन सत्र का संचालन प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया। क्षेत्रीय मंत्री राजीव मिश्र ने गीता की टीका का एक सेट प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को भेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed