फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP declares the first list of candidates for loksabha election 2024.

भाजपा की पहली सूची: 51 नाम हुए घोषित, बदले गए हारी हुई चार सीटों के उम्मीदवार, पढ़िए पूरी लिस्ट

Sat, 02 Mar 2024 08:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Mar 2024 08:30 PM IST
सार

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उम्मीदवारों पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में यूपी के 51 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
BJP declares the first list of candidates for loksabha election 2024.
भाजपा ने जारी किए 51 उम्मीदवारों के नाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पहली सूची में उत्तर प्रदेश में 51 प्रत्याशी घोषित किए हैं। वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेठी से केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति जूबिन इरानी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने मोदी सरकार 2.0 में उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री व भाजपा के 10 मंत्रियों सहित 47 मौजूदा सांसदों को फिर मैदान में उतारा है। पार्टी ने 2019 में हारी हुई 14 सीटों में से सात सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, इनमें से चार सीटों पर प्रत्याशी बदलते हुए नए चेहरों को मौका दिया है।

विज्ञापन

 

यूपी के 51 उम्मीदवार - 
1- वाराणसी - नरेंद्र मोदी
2- कैराना - प्रदीप कुमार
3- मुज़फ्फरनगर - संजीव बालियान
4- नगीना - ओम कुमार 
5- रामपुर - घनशयाम लोधी
6- सम्भल - परमेश्वर सैनी
7- अमरोहा - कंवर सिंह तंवर
8- नोएडा - डॉ महेश शर्मा
9- बुलन्दशहर - भोला सिंह
10- मथुरा - हेमा मालिनी
11- आगरा- एसपी सिंह बघेल
12- फतेहपुर - राजकुमार चहर
13- एटा - राजवीर सिंह
14- आंवला - धर्मेंद्र कश्यप
15- शाहजहांपुर - अरुण सागर
16- लखीमपुर - अजय मिश्रा टेनी
17- धौरहरा - रेखा वर्मा
18- सीतापुर - राजेश वर्मा 
19- हरदोई - जय प्रकाश रावत
20- मिश्रिख - अशोक रावत
21- उन्नाव - साक्षी महाराज
22- मोहनलालगंज - कौशल किशोर
23- लखनऊ - राजनाथ सिंह
24- अमेठी - स्मृति ईरानी 
25- प्रतापगढ़ - संगम लाल गुप्ता 
26- फरूखाबाद - मुकेश राजपूत
27- इटावा - राम शंकर कठेरिया
28- कन्नौज - सुब्रत पाठक 
29- अकबर नगर - देवेंद्र भोले
30- जालौन - भानु प्रताप सिंह वर्मा
31- झांसी - अनुराग शर्मा
32- हमीरपुर - पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
33- बांदा - आरके सिंह पटेल
34- फतेहपुर - निरंजन ज्योति
35- बाराबंकी - उपेंद्र रावत
36- अयोध्या - लल्लू सिंह
37- अम्बेडकरनगर - रितेश पांडेय
38- श्रावस्ती - साकेत मिश्रा
39- गोंडा - कीर्तिवर्धन सिंह 
40- डुमरियागंज - जगदम्बिका पाल 
41- बस्ती - हरीश द्विवेदी
42- संतकबीरनगर - प्रवीण निषाद
43- महराजगंज - पंकज चौधरी
44- गोरखपुर - रवि किशन 
45- कुशीनगर - विजय दुबे
46- बांसगांव - कमलेश पासवान 
47- लालगंज - नीलम सोनकर
48- आज़मगढ़ - दिनेश लाल यादव निरहुआ
49- सलेमपुर - रविन्द्र कुशवाहा
50- जौनपुर - कृपा शंकर सिंह
51- चंदौली - महेंद्र पांडेय

घोषित की गई सूची में चार सीटों पर बदलाव है। 47 पुराने चेहरे हैं। हेमा मालिनी का टिकट नहीं कटा है। साक्षी महाराज, टेनी और साध्वी निरंजन ज्योति के टिकट भी बरकरार हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed