{"_id":"64f456040e96a33cd400e673","slug":"bjp-declares-dr-dinesh-sharma-its-candidate-for-rajyasabha-bypoll-in-uttar-pradesh-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा उपचुनाव : भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए पूर्व डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा को बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा उपचुनाव : भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए पूर्व डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा को बनाया प्रत्याशी
Sun, 03 Sep 2023 07:52 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Sep 2023 07:52 PM IST
सार
बलिया के रहने वाले हरद्वार दूबे 26 नवंबर 2020 में राज्यसभा सांसद बने थे, लेकिन बीमारी की वजह से उनका इसी साल 26 जून को निधन हो गया था। इसके बाद आयोग ने इस सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी।
विज्ञापन
डॉ. दिनेश शर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में राज्यसभा की रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने रविवार को डॉ. शर्मा को उम्मीदवार बनाए जाने का एलान किया। शर्मा मौजूदा समय में विधान परिषद के सदस्य हैं और इनका कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक है। राज्यसभा की यह सीट भाजपा सांसद हरद्वार दूबे के निधन से खाली हुई थी। बीते जून में दूबे का निधन हो गया था । चुनाव आयोग 29 अगस्त को ही इस सीट पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि बलिया के रहने वाले हरद्वार दूबे 26 नवंबर 2020 में राज्यसभा सांसद बने थे, लेकिन बीमारी की वजह से उनका इसी साल 26 जून को निधन हो गया था। इसके बाद आयोग ने इस सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी। पेशे से शिक्षक डॉ. दिनेश शर्मा योगी सरकार में 2017 से 2022 तक उप मुख्यमंत्री के तौर पर माध्यमिक व उच्च शिक्षा के अलावा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रिनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की भी जिम्मेदारी देख चुके हैं। हालांकि योगी-02 सरकार में डॉ. शर्मा को स्थान नहीं मिल पाया । भाजपा ने डा. शर्मा को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाकर ब्राह्मण के स्थान पर ब्राह्मण को मौका दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - साहब... पत्नी फोन पर बात करती थी, बांके से काट डाला, मुझे गिरफ्तार कर लो, सन्न रह गए पुलिसकर्मी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव के पहले शिवपाल भाजपा में शामिल हो जाएंगे, ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा
दो बार लगातार रहे लखनऊ के महापौर
लखनऊ विश्वविद्यालय में वाणिज्य विभाग में प्रोफेसर रहे डॉ. दिनेश शर्मा 2006 से मार्च 2018 तक लगातार दो बार लखनऊ के महापौर भी रहे। इसके अलावा वह यूपी मेयर काउंसिल के 2007 से मार्च 2018 तक अध्यक्ष भी रहे। डॉ. शर्मा भाजपा संगठन में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। गुजरात के प्रभारी के अलावा हरियाणा में मुख्यमंत्री व राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए पर्यवेक्षक भी रहे। भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष के पद भी संभाल चुके हैं।
कल तक कर सकेंगे नामांकन
चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक राज्यसभा उपचुनाव के लिए 5 सितंबर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है और 6 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 8 सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। आयोग के मुताबिक 15 सितंबर को चुनाव होगा। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच मतदान और शाम 5 बजे मतगणना होगी। उसी दिन परिणाम घोषित होगा।