फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP declares candidates for bypoll election.

भाजपा ने उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किए, यहां देखें

Mon, 18 Jan 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Jan 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
BJP declares candidates for bypoll election.

भाजपा ने सोमवार को विधानसभा की तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। फैजाबाद जिले के बीकापुर से श्रीराम कृष्ण तिवारी, मुजफ्फरनगर से कपिल देव अग्रवाल और देवबंद से रामपाल पुंडीर को उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन


विधानसभा की जिन तीन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है वे सपा सदस्यों के निधन के कारण रिक्त हुई हैं। उपचुनाव 13 फरवरी को होना है। सपा काफी पहले तीनों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। राष्ट्रीय लोकदल ने बीकापुर और मुजफ्फरनगर में उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को भाजपा ने भी तीनों प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बीकापुर से श्रीराम कृष्ण तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। वह भाजपा के फैजाबाद जिलाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से ये हैं उम्मीदवार

BJP declares candidates for bypoll election.

मुजफ्फरनगर सीट से उम्मीदवार बनाए गए कपिल देव पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह भाजपा प्रत्याशी के रूप में एक बार इसी सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

देवबंद से राष्ट्रीय स्वयं सेवक की पृष्ठभूमि के रामपाल पुंडीर को टिकट दिया गया है। वह सहारनपुर में संघ के सह कार्यवाह रह चुके हैं। भाजपा उन्हें देवबंद से पहले भी चुनाव लड़ा चुकी है लेकिन वह जीत नहीं सके थे।

वह उसी भायला गांव के रहने वाले हैं जहां के पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राणा थे। राणा के निधन के कारण ही इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

सपा ने राणा की पत्नी मीना सिंह को चुनाव में उतारा है। इस तरह देवबंद सीट पर सपा और भाजपा प्रत्याशी एक ही गांव के हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed