बैंक रॉबरी पर भाजपा ने 'टीपू सरकार' की बखिया उधेड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एक बैंक में हुई रॉबरी पर भाजपा ने सपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। भाजपा के अनुसार इस घटना से पता चलता है कि यहां अपराधियों का इकबाल बुलंद है।
भाजपा ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार का इकबाल खत्म हो गया है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पार्टी ने आगरा में दिन दहाड़े डकैती की घटना के बहाने शुक्रवार को प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा. चंद्र मोहन ने यहां कहा कि आगरा में दिन दहाड़े बैंक डकैती और उसके बाद 11 लोगों को आग में झोंकने की घटना प्रदेश सरकार की क्षमता पर सवाल खड़ा करती है।
अपराधियों के सामने सरकार बौनी
भाजपा प्रवक्ता के अनुसार इस घटना से साफ है कि अपराधियों के बुलंद हौसले के सामने सरकार बौनी पड़ गई है और प्रदेश में अराजकता चरम पर है।
आगरा जैसे वैश्विक पहचान वाले शहर की घटना ने पूरी दुनिया के सामने प्रदेश की छवि को गहरा आघात पहुंचाया है।
इसके पहले भी भाजपा ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि सरकार चुनाव में हार का बदला जनता से ले रही है।
गौरतलब है कि मुलायम के निर्वाचन क्षेत्र मैनपुरी में हत्या और पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने की घटना हुई थी।
ये हुई थी घटना
आगरा शहर में छह से ज्यादा नकाबपोश बदमाशों ने गुरूवार को बैंक में डाका डालकर सनसनी फैला दी। दुस्साहस की हद यह कि बैंक के स्टाफ-ग्राहकों समेत 11 लोगों को स्ट्रांग रूम में बंदकर बदमाशों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
फिर बैंक के गेट पर ताला बंदकर भाग निकले। बैंक से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने जान पर खेलकर स्ट्रांग रूम में बंद लोगों की जान तो बचा ली लेकिन दो की दशा गंभीर बनी हुई है।
बदमाश बैंक के 25 और जमा करने आए एक ग्राहक से पांच लाख रुपये लूट ले गए। बैंक में गार्ड नहीं है, हालांकि पुलिस चौकी सिर्फ 20 कदम दूर है।