फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP core group meeting at Chief Minister Yogi Adityanath's residence

2024 की तैयारी!: सरकार और संगठन में तालमेल के लिए भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बनाई ये रणनीति

Mon, 27 Jun 2022 10:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 27 Jun 2022 10:14 PM IST
सार

रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के बाद भाजपा की नजर अब 2024 के लोकसभा चुनाव पर है। बेहतर तालमेल के जरिए भाजपा अपने वोट बैंक को और मजबूत करने में जुटी हुई है। कहा जा रहा है कि इसी मिशन को मूर्त रूप देने के लिए बैठक में सरकार और संगठन के समन्वय के मुद्दे पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
BJP core group meeting at Chief Minister Yogi Adityanath's residence
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट बैठक, फाइल फोटो - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा यूपी में अपने सहयोगी दलों के साथ अन्य छोटे दलों के विधायकों के वोट भी जुटाने का प्रयास करेगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सोमवार रात भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल के साथ राष्ट्रपति चुनाव में यूपी के विधायकों और सांसदों के अधिक से अधिक मत जुटाने पर मंथन किया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा और सहयोगी दलों के 273 विधायकों, 66 सांसदों के मतों के साथ जनसत्ता दल लोकतांत्रिक और बसपा के एक विधायक और दस सांसदों के वोट जुटाने पर मंथन हुआ। इसके अतिरिक्त सपा के सहयोगी सुभासपा और रालोद के विधायकों में भी सेंध लगाने की रणनीति बनाई गई। एनडीए की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू आगामी दिनों में लखनऊ आएंगी। वे यहां मुख्यमंत्री आवास पर होने वाले कार्यक्रम में विधायकों से वोट और समर्थन भी मांगेगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री की ओर से उनके सम्मान में भोज भी दिया जाएगा। बैठक में लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच समन्वय बेहतर बनाने और जमीन पर संगठन के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं की थाना तहसील में सुनवाई के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। 

मुख्यमंत्री ने बैठक में सरकार के सौ दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों के साथ मंत्री समूहों के मंडलों के दौरे से मिल रहे फीडबैक के बाद तैयार हो रही कार्ययोजना के बारे में बताया। बैठक में विधान परिषद में मनोनीत कोटे के छह सदस्यों के मनोनयन और आजमगढ़ एवं रामपुर लोकसभा उप चुनाव में जीत से प्रदेश में भाजपा के पक्ष में बने माहौल को बरकरार रखने को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed