{"_id":"62e220920dfd1b2dae0d73a5","slug":"bjp-core-committee-meeting-in-cm-house-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP BJP: विधान परिषद की आठ सीटों पर हुई चर्चा, क्षेत्रीय अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों को मिल सकता है मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP BJP: विधान परिषद की आठ सीटों पर हुई चर्चा, क्षेत्रीय अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों को मिल सकता है मौका
Fri, 29 Jul 2022 01:16 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:16 AM IST
सार
यूपी विधान परिषद की आठ सीटों पर उम्मीदवारों की चर्चा के लिए मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री योगी सहित दोनों उपमुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सहित बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। विधान परिषद की दो सीटों पर उपचुनाव और छह सीटों पर मनोनयन होना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधान परिषद की दो सीटों पर हो रहे उप चुनाव में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों को मौका दे सकती है। मुख्यमंत्री आवास पर बृहस्पतिवार सुबह हुई कोर कमेटी की बैठक में उप चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ।
विज्ञापन
विधान परिषद में विधानसभा क्षेत्र कोटे की दो सीटों पर उप चुनाव के लिए 1 अगस्त तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। विधानसभा में भाजपा गठबंधन के विधायकों की संख्या 273 हैं ऐसे में दोनों सीटों पर पार्टी की जीत तय है। दो सीटों पर उम्मीदवार चयन के लिए आयोजित कोर कमेटी की बैठक में पार्टी के गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सेंधवार, काशी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव, कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह और ब्रज के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह सहित अन्य नामों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
बैठक में करीब पांच नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजने का निर्णय किया गया। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल मौजूद थे। पार्टी की ओर से पैनल बृहस्पतिवार को ही केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया। सूत्रों के मुताबिक शनिवार तक उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन