फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP comments on SP over law and order.

'अपराध व अपराधियों की गिरफ्त में उत्तर प्रदेश'

Mon, 15 Sep 2014 01:06 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 15 Sep 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
BJP comments on SP over law and order.

भाजपा ने आरोप लगाया है कि सपा सरकार के चलते प्रदेश अपराधों व अपराधियों की गिरफ्त में आ गया है। पार्टी प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने रविवार को यहां कहा कि बीते चौबीस घंटे कानून-व्यवस्था के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहे हैं।

विज्ञापन


पूरा प्रदेश अपराध और अपराधियों की गिरफ्त में रहा। एक अपराधी के तमंचे पर प्रदेश का पुलिस बल टी.वी. चैनलों पर नाचता दिखाई दिया। पड़ा। कानून और व्यवस्था की धज्जियां उड़ गई।
विज्ञापन


सिर्फ 24 घंटे की घटनाओं पर नजर डालें तो बुलंदशहर में सर्राफा के यहॉं चार करोड़ की डकैती पड़ गई। पेट्रोल पंप लूटकर दो लोगों की हत्या कर दी गई, संभल में लड़की की गोलीमार कर हत्या और शामली में मोटर साइकिल सवारों ने 7.75 लाख रुपये की लूट कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी के परिवारिक झगडे़ को यदि पुलिस ठीक तरीके से निपटाती तो एक सिपाही की जान बच जाती।

भाजपा अध्यक्ष ने भी किया हमला

BJP comments on SP over law and order.

भाजपा ने उपचुनाव में विधानसभा की सभी 11 सीटों पर जीत का दावा किया है। पार्टी ने यह भी दावा किया है कि मैनपुरी से सपा की राजनीति का खात्मा शुरू हो जाएगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शनिवार को मतदान के बाद कहा, लोकसभा की मैनपुरी सीट जीतकर भाजपा सपा की परिवारवादी व जातिवादी राजनीति के खात्मे की शुरुआत करेगी।

मैनपुरी का परिणाम सपा की राजनीति का ‘वाटरलू’ साबित होगा। वाजपेयी ने भाजपा को सर्मथन के लिए जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, मतदान के दौरान मैनपुरी समेत कई स्थानों से गड़बड़ी की सूचना मिली। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई है।

पार्टी ने मैनपुरी की पांच घटनाओं की सूचना मुख्य निर्वाचन आयुक्त को दी है। इसके अतिरिक्त निघासन की तीन, सहारनपुर की दो, हमीरपुर की एक, बलहा की एक, सिराथू की एक और ठाकुरद्वारा की एक शिकायत मुख्य निर्वाचन आयुक्त से की गई है।

सपा पर जताया जनता ने भरोसा

BJP comments on SP over law and order.

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मैनपुरी संसदीय क्षेत्र और 11 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में जनता ने सपा के पक्ष में अपनी राय जाहिर कर दी है।

प्रदेश में सपा मजबूत स्थिति में है। मतदाताओं के सामने सपा सरकार की तमाम उपलब्धियां थीं जबकि केंद्र की भाजपा सरकार के कामकाज से लोगों में गहरी निराशा है।

उन्होंने कहा, भाजपा-आरएसएस ने सांप्रदायिकता फैलाने की प्रदेश में जो साजिशें रचीं, सपा सरकार के रहते वे सफल नहीं हो सकीं।

सपा को उपचुनाव में अपनी जीत का पूरा विश्वास है। किसानों, नौजवानों और गरीबों में सपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की होड़ लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed