सपा सरकार ने बढ़ाया सामाजिक तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक दल के नेता हुकुम सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव पर
उन्होंने कहा, अभिभाषण में यह कहना ठीक है कि सपा सरकार ने पौने दो साल में जितना काम किया उतना कोई और सरकार नहीं कर पाई।
आजादी के बाद जितना सामाजिक तनाव सपा सरकार ने बढ़ाया, उतना पहले कभी नहीं बढ़ा।
दंगों के बाद साढ़े तीन हजार लोग कैंपों में अब भी अमानवीय जिंदगी जी रहे हैं। चार हजार निर्दोष लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे लगाकर छापेमारी की जा रही है।
हुकुम
सिंह ने कहा, सपा सरकार छह महीने बाद भी एक जिले में हालात काबू नहीं कर
सकी।
मुजफ्फरनगर दंगे के बाद चार हजार बेकसूर लोगों पर दंगों के 20-25
दिनों बाद सिर्फ बयान के आधार पर बलात्कार, हत्या, लूट, चोरी के मुकदमे हुए
हैं। सपा सरकार में 53 दंगे हो चुके हैं।
राजनीतिक स्वार्थ और ईमानदार
अफसरों को दंडित करने केलिए रिकार्ड तबादले हो चुके हैं। लैपटॉप तो बांटे
लेकिन इंटर पास करने वाले 65 फीसदी बच्चों को ग्रेजुएशन में दाखिला नहीं
मिल सका।
स्पेशियलिटी अस्पताल बन रहे हैं लेकिन सीएचसी, पीएसची में
घास खड़ी है, न डाक्टर हैं और न कंपाउंडर।