फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP changed district presidents in five districts: In-charge of districts also declared, Lucknow responsibility to Govind Shukla

भाजपा ने पांच जिलों में जिलाध्यक्ष बदले : जिलों के प्रभारी भी घोषित किए गए, गोविंद शुक्ला को लखनऊ जिम्मेदारी

Mon, 06 Sep 2021 10:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 06 Sep 2021 10:30 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बड़े जिलों में प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री स्तर के पदाधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया है।

विज्ञापन
BJP changed district presidents in five districts: In-charge of districts also declared, Lucknow responsibility to Govind Shukla
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

विस्तार

भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियों में निष्क्रिय रहने पर बाराबंकी, श्रावस्ती, उन्नाव, बदायूं और संतकबीर नगर के जिलाध्यक्ष हटाए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार रात पांचों जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। बाराबंकी में निर्वतमान जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव को हटाकर शशांक कुशमेश को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्नाव में राजकिशोर रावत को हटाकर अवधेश कटियार और श्रावस्ती में संजय कैराती पटेल को हटाकर महेश मिश्रा ओम को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। बदायूं में अशोक भारती को हटाकर राजीव गुप्ता और संतकबीर नगर में बद्री यादव को हटाकर जगदंबा श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जानकारी के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक गतिविधियों में निष्क्रिय रहने वाले जिलाध्यक्ष बदले जा रहे है। इससे पहले भी तीन जिलाध्यक्ष बदले गए थे।

विज्ञापन


गोविंद शुक्ला लखनऊ और पद्मसेन चौधरी अयोध्या के प्रभारी नियुक्त किए
भाजपा ने सभी संगठनात्मक जिलों में प्रभारियों की घोषणा की है। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला को लखनऊ जिला एवं महानगर और पद्मसेन चौधरी को अयोध्या जिला एवं महानगर का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बड़े जिलों में प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री स्तर के पदाधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि अवध क्षेत्र में रायबरेली में एमएलसी विद्यासागर सोनकर, हरदोई में प्रकाश पाल, बहराइच में नीरज सिंह, गोंडा में एमएलसी अवनीश सिंह, उन्नाव में कमलेश मिश्रा, सीतापुर में प्रदेश मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी, लखीमपुरी में प्रदेश मंत्री शंकर लोधी, अंबेडकर नगर में विजय प्रताप सिंह, बाराबंकी में प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, बलरामपुर में त्रयंबक तिवारी और श्रावस्ती में राहुल रस्तोगी को प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन


काशी क्षेत्र में प्रतापगढ़ में नागेंद्र रघुवंशी, जौनपुर में राकेश त्रिवेदी, सुल्तानपुर में शंकर गिरि, प्रयागराज महानगर एवं गंगापार में लक्ष्मण आचार्य, यमुनापार में ओंमकार केशरी, चंदौली में मीना चौबे, कौशांबी में अनिल सिंह, मिर्जापुर में अनामिका चौधरी, सोनभद्र में अशोक चौरसिया, वाराणसी महानगर में संतोष पटेल और वाराणसी जिला में सुशील त्रिपाठी, गाजीपुर में अशोक मिश्रा, भदोही में कौशलेंद्र पटेल, मछलीशहर में के.के. सिंह और अमेठी में संजय राय को प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम क्षेत्र में मेरठ महानगर एवं जिला में पंकज सिंह, सहारनपुर जिला में चंद्रमोहन सिंह, मुजफ्फरनगर सतेन्द्र सिसोदिया, गाजियाबाद जिला में कांता कर्दम, गौतमबुद्ध नगर में सत्यपाल सैनी, बुलंदशहर में सुनीता दयाल, हापुड़ में देवेन्द्र सिंह चौधरी, मुरादाबाद महानगर में वाईपी सिंह, मुरादाबाद जिला में सुरेन्द्र नागर, रामपुर में राजीव सिसोदिया, संभल में चौधरी राजा वर्मा, बागपत में हिमांशु मित्तल, सहारनपुर जिला में डी.के.शर्मा, शामली में अजय शर्मा, गाजियाबाद महानगर में अमित वाल्मीकि, नोएडा महानगर में बसंत त्यागी, अमरोहा में विकास अग्रवाल और बिजनौर में हरिओम शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया है।

ब्रज क्षेत्र के आगरा जिला में पूनम बजाज, मथुरा जिला में विजय शिवहरे, मथुरा महानगर में अंजुला माहौर, फिरोजाबाद महानगर एवं जिला में दयाशंकर सिंह, अलीगढ़ जिला में श्रीचंद्र शर्मा, अलीगढ़ महानगर में प्रमोद गुप्ता, हाथरस में मान सिंह गोस्वामी, मैनपुरी में दिनेश वशिष्ट, बरेली जिला एवं आंवला में संतोष सिंह, शाहजहांपुर जिला एवं महानगर में बृज बहादुर भारद्वाज, आगरा महानगर में हेमंत राजपूत, एटा में नागेंद्र सिकरवार, कासगंज में हर्षवर्धन आर्य, बरेली महानगर में पंकज गुप्ता, पीलीभीत में डीपी भारती और बदायूं में राकेश मिश्रा को प्रभारी नियुक्त किया है।

कानपुर क्षेत्र में कानपुर महानगर उत्तर एवं दक्षिण में विजय बहादुर पाठक, कानपुर ग्रामीण में आनंद सिंह, औरेया में प्रमोद अग्रहरि बार्डर, झांसी महानगर एवं जिला में सलिल विश्नोई, हमीरपुर में रंजना उपाध्याय, जालौन में संजीव श्रृंगऋषि, कानपुर देहात में अशोक राजपूत, इटवा में सतपाल सिंह, कन्नौज में मुखलाल पाल, फर्रुखाबाद में अरुण पाठक, फतेहपुर में संतविलास शिवहरे, बांदा में कमलावती सिंह, महोबा में रामनरेश तिवारी, चित्रकूट में देवेश कोरी और ललितपुर में रामकिशोर साहू को प्रभारी नियुक्त किया है।


गोरखपुर क्षेत्र में गोरखपुर जिला में अजय सिंह गौतम, गोरखपुर महानगर में नीलम सोनकर, संतकबीर नगर में समीर सिंह, महराजगंज में सुभाष यदुवंश, देवरिया में सुनील गुप्ता, कुशीनगर में रमेश सिंह, लालगंज में शकुंतला चौहान, बस्ती में अशोक सिंह, सिद्धार्थनगर में रामजियावन मौर्य, आजमगढ़ में संतराज यादव, मऊ में सहजानंद राय और बलिया में विजय बहादुर दुबे को प्रभारी नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed