फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP candidates on party symbol.

दिल्ली से नहीं हुआ 'ओके' तो भाजपा के घोषित प्रत्याशियों की बढ़ी धुकधुकी

Sun, 22 Jan 2017 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 22 Jan 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
BJP candidates on party symbol.

केस- एक

विज्ञापन

हाथरस के सादाबाद के पूर्व विधायक आर्य रामशरन उर्फ रेहट ताऊ अपने क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी प्रीति चौधरी का सिम्बल लेने के लिए बृहस्पतिवार को प्रदेश मुख्यालय आए थे। शनिवार शाम तक सिम्बल नहीं मिला। कहा गया, दिल्ली से मंजूरी मिलने के बाद ही सिम्बल दिया जाएगा।

केस- दो
एटा के जलेसर (सुरक्षित) से भाजपा प्रत्याशी संजीव दिवाकर के सिम्बल के लिए राघवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को ही आवेदन जमा करा दिया था, लेकिन शनिवार शाम तक सिम्बल नहीं मिला। पार्टी पदाधिकारियों से संपर्क करने पर बताया गया कि ऊपर से ‘ओके’होने पर सिम्बल दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


केस- तीन
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा से भाजपा प्रत्याशी राजपाल सिंह चौहान का सिम्बल लेने डॉ. संजीव चौहान शनिवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने सुबह ही आवेदन जमा करा दिया, लेकिन शाम तक यही बताया जाता रहा कि दिल्ली से मंजूरी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशी बदलने की सुगबुगाहट भी शुरू

BJP candidates on party symbol.

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के लिए भले ही 149 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, लेकिन उन्हें पार्टी का सिम्बल दिल्ली के इशारे पर ही दिया जा रहा है।

सिम्बल नहीं मिलने से जहां प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की चिंता बढ़ गई है, वहीं प्रत्याशी बदलने की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है।

राजधानी स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर पिछले तीन दिन से प्रत्याशियों को सिम्बल दिए जा रहे हैं। पूर्व एमएलसी श्याम नंदन सिंह को सिम्बल वितरित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सिंह अपनी टीम के साथ सिम्बल के आवेदन की जांच कर जिन घोषित प्रत्याशियों के लिए हरी झंडी मिल गई है, उनके सिम्बल जारी कर रहे हैं।

आवेदन के साथ भेजा गया

BJP candidates on party symbol.

प्रदेश मुख्यालय से भाजपा प्रत्याशियों को सिम्बल देने का काम गुरुवार को ही शुरू हो गया था। ऐसे में प्रत्याशियों ने सिम्बल के आवेदन के साथ अपने प्रतिनिधियों को लखनऊ भेज दिया था।

कई प्रतिनिधि गुरुवार से ही सिम्बल के इंतजार में यहां बैठे हैं। सिम्बल नहीं मिलने से तरह-तरह की अटकलें और आशंकाएं पैदा हो रही हैं। परेशान प्रतिनिधियों ने प्रत्याशियों को भी इसकी सूचना दे दी है।

हमारा सिम्बल आ गया क्या?
वरिष्ठ पदाधिकारी कक्ष के बाहर सिम्बल लेने आए प्रतिनिधियों की कतार है। जैसे ही गेट खुलता है, हर तरफ से एक ही आवाज आती है -हमारा सिम्बल आ गया क्या?

कक्ष से जिन्हें सिम्बल के लिए अंदर बुलाया जाता है, उनका चेहरा खुशी से खिल जाता है। बाकी प्रतिनिधि अपनी बारी के इंतजार में बैठे रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed