फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP cancels the ticket of Kuldeep Singh Sengar's wife for Panchayat Election 2021.

पंचायत चुनाव: भाजपा ने पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी का टिकट काटा, ये है वजह

Sun, 11 Apr 2021 01:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 Apr 2021 01:47 PM IST
सार

  • 8 अप्रैल को पार्टी की ओर से घोषित उन्नाव जिला पंचायत के उम्मीदवारों की सूची में संगीता सेंगर को वार्ड नम्बर 22 फतेहपुर चौरासी तृतीय से उम्मीदवार घोषित किया गया था।
  • संगीता उन्नाव जिला पंचायत की निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
  • उन्नाव में तीसरे चरण का चुनाव होना है। जिसके लिए 13 अप्रैल से नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

विज्ञापन
BJP cancels the ticket of Kuldeep Singh Sengar's wife for Panchayat Election 2021.
कुलदीप सिंह सेंगर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा ने उन्नाव जिला पंचायत चुनाव में दुष्कर्म के आरोप में उम्र कैद की सजा काट रहे भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर की उम्मीदवारी रद्द कर दी है।

विज्ञापन


8 अप्रैल को पार्टी की ओर से घोषित उन्नाव जिला पंचायत के उम्मीदवारों की सूची में संगीता सेंगर को वार्ड नम्बर 22 फतेहपुर चौरासी तृतीय से उम्मीदवार घोषित किया गया था।
विज्ञापन


संगीता उन्नाव जिला पंचायत की निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को टिकट देने का मामला तूल पकड़ने और पीड़िता के परिवार की ओर से इसका विरोध करने के बाद पार्टी ने अपना निर्णय बदलते हुए संगीता का टिकट काट दिया है। उनकी जगह नए उम्मीदवार का नाम जल्द घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में उन्नाव के जिलाध्यक्ष से वार्ड के लिए उम्मीदवारों के नाम मांगे गए हैं। बता दें कि उन्नाव में तीसरे चरण का चुनाव होना है। जिसके लिए 13 अप्रैल से नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

बता दें कि कुलदीप सिंह सेंगर भाजपा के विधायक थे। वह दुष्कर्म के आरोप में जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। जब उनकी पत्नी को पंचायत चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर भाजपा ने टिकट दिया तो इसका सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर विरोध हुआ। वहीं, दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने भी सवाल उठाए। लोगों की नाराजगी का संज्ञान लेते हुए भाजपा ने आखिरकार संगीता सेंगर का टिकट रद्द कर दिया है।


उन्नाव दुष्कर्म कांड लंबे समय तक चर्चा में रहा था। दुष्कर्म का केस लड़ रही पीड़िता के पिता पर भी हमला किया गया था जिससे उसकी मौत हो गई। इसके अलावा, पीड़िता पर भी जानलेवा हमला हुआ था। इन घटनाक्रमों से भाजपा विपक्ष के निशाने पर आ गई थी जिस पर पार्टी ने विधायक को निलंबित कर दिया था लेकिन संगीता को टिकट देने के बाद लोगों ने फिर से सवाल उठाने शुरू कर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed